फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Office of the Gurdwara in protest of General Manager

गुरुद्वारा महाप्रबंधक के विरोध में कार्यालय घेरा

Wed, 24 May 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Wed, 24 May 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
 Office of the Gurdwara in protest of General Manager
नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब कार्यालय पर तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के महाप्रबंधक की नियुक्ति का संगत ने भारी विरोध किया हैं। मृतक के परिजनों सैकड़ों की संगत ने गुरुद्वारा साहिब के कार्यालय का घेराव, प्रदर्शन कर हत्यारोपी के पिता एवं रिश्तेदार की नियुक्ति निरस्त करने की मांग की। आठ घंटे बाद नानकमत्ता साहिब पहुंचे एसडीएम को डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। एसडीएम से आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर परिजनों, संगत ने घेराव समाप्त किया। 
विज्ञापन


गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की प्रबंध कमेटी द्वारा महाप्रबंधक पद पर अमरजीत सिंह की तैनाती का संगत ने पुरजोर विरोध किया है। मंगलवार को सैकड़ों लोग गुरुद्वारा कार्यालय पहुंचे। संगत ने कार्यालय का घेराव कर कार्यालय के सामने दरी बिछाकर नियुक्ति का विरोध किया। गुरुद्वारा प्रधान जसविंदर सिंह को ज्ञापन भेजा। इसमें गुरमेज सिंह ने महाप्रबंधक पर आरोप लगाया कि उनकी ही शह पर उनके पुत्र, भांजे और उसके मित्र ने 31 अक्तूबर 16 को मुख्य चौराहे पर गोली मारकर ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख गुरविंदर कौर के पति एवं युवा कांग्रेसी नेता सतनाम सिंह सोनू की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


हत्या के आरोप में महाप्रबंधक के पुत्र भांजा, भांजे का मित्र तीनों अभी भी जेल में हैं। आरोप लगाया कि उच्च धार्मिक संस्था में ऐसे व्यक्ति की नियुक्ति कलंक और संगत के साथ विश्वासघात हैं। प्रधान को संबोधित ज्ञापन प्रधान की अनुपस्थिति के चलते मौके पर मौजूद गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह को सौंपा। वहीं देर शाम पहुंचे एसडीएम सितारगंज विनोद कुमार को डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें आवश्यक कार्रवाई की मांग की। एसडीएम द्वारा उचित कार्रवाई के आश्वासन पर परिजनों, संगत ने आठ घंटे बाद घेराव समाप्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तनाव को देखते हुए थानाध्यक्ष अशोक कुमार भारी पुलिस बल, पीएसी के साथ गुरुद्वारा परिसर में डटे रहे। थानाध्यक्ष ने गुरुद्वारा कार्यालय के अंदर भारी पुलिस बल तैनात किया था। वहां मृतक की पत्नी गुरविंदर कौर, कैलाश कौर, हरमन सिंह, सुखविंदर कौर, गुरजीत सिंह, बलबीर सिंह, केडी गहतोड़ी, जरनैल सिंह, बलकार सिंह, चानन सिंह, ज्ञानी प्यारा सिंह, सिमरन कौर, जसवंत सिंह, भजन सिंह, दौलत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed