फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›    Now expensive books of private publications found in New Sunshine School  

अब न्यू सनशाइन स्कूल में मिली निजी प्रकाशन की महंगी किताबें

Wed, 25 Apr 2018 12:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर Updated Wed, 25 Apr 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
 Now expensive books of private publications found in New Sunshine School  
रम्पुरा स्थित न्यू सनशाइन स्कूल में छापामारी करते शिक्षा विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला

निजी प्रकाशन की महंगी किताबें लगाने की शिकायत पर शिक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को दो स्कूलों में छापा मारा। इस दौरान एक स्कूल में शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने स्कूल प्रबंधक को दो दिन के भीतर दो दिन में अभिभावकों को पैसे वापस नहीं करने पर मान्यता रद्द करने की  संस्तुति करने की चेतावनी दी। 

विज्ञापन


प्रभारी सीईओ तुलसीराम वर्मा और डीईओ बेसिक रवि मेहता ने मंगलवार को रम्पुरा स्थित न्यू सनशाइन स्कूल में छापा मारा। इस दौरान बच्चों के बैग से निजी प्रकाशन की महंगी पुस्तकें मिलीं। प्रभारी सीईओ ने चेताया कि दो दिन के भीतर अभिभावकों के पैसे वापस नहीं करने पर मान्यता निलंबन की संस्तुति होगी। स्कूल प्रबंधक सत्यप्रकाश ने बाजार पर पुस्तकें नहीं उपलब्ध नहीं होने पर मजबूरी में निजी प्रकाशन की किताबें लगाने की बात कही।
विज्ञापन


इसके बाद टीम ने रेशमबाड़ी स्थित न्यू ग्रीन वर्ल्ड स्कूल में छापेमारी की लेकिन स्कूल में निजी प्रकाशन की किताबें नहीं मिली। स्कूल गेट पर हंगामा कर रहे अभिभावकों का आरोप था कि प्रबंधक को पहले ही छापे की सूचना दे दी गई थी। इस कारण निजी प्रकाशन की महंगी किताबें हटवा दी गई थी। स्कूल प्रबंधक भूपेंद्र चौहान ने कहा कि विद्यालय में सिर्फ एनसीईआरटी की ही पुस्तकें लगाई जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

   
शिक्षा मंत्री के अभियान के खिलाफ दिखे भाजपाई       
रुद्रपुर। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने एनसीईआरटी की पुस्तकों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। मंगलवार को स्कूलों में छापे के दौरान कुछ भाजपा नेता विरोध करते हुए भी नजर आए। न्यू सनराइज स्कूल भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष सत्यप्रकाश चौहान का होने के कारण कुछ भाजपाइयों ने मौके पर पहुंचकर टीम पर दबाव बनाने का प्रयास किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed