फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Not so much loot baghpat gang involvement

कहीं लूट में बागपत के गैंग लिप्तता तो नहीं

Tue, 19 Apr 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 19 Apr 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

अशोका लीलेंड और बिंदुखेड़ा लूट की घटना को सुलझाने में पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है। नैनीताल से भी एसओजी के दो जवानों को भी मदद के लिए बुलाया गया है। बागपत के एक गैंग का लूटकांड में शामिल होने का अंदेशा जताया जा रहा है। हल्द्वानी, टिहरी के साथ ही सरहदी जिलों की जेलों में बंद लूट के आरोपियों खासकर बागपत से ताल्लुक रखने वालों से पुलिस पूछताछ कर जानकारियां जुटा रही हैं।

दोनों मामलों को लेकर अभी तक स्थानीय और दूसरे जिलों के तीन दर्जन से अधिक संदिग्धों से भी पुलिस पूछताछ कर चुकी है। लेकिन अफसरों के लगातार दावों के बीच सात दिन बाद भी दोनों ही केस अभी अनसुलझे हैं। अशोका लीलेंड के समीप दो लोगों को गोली मारकर लाखों लूटने और बिंदुखेड़ा गांव में राइस मिलर्स से साढ़े तीन लाख और होंडा सिटी कार को लूटने वालों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने पूरा जोर लगा दिया है। सोमवार को एएसपी ने खुलासे में लगी टीमों के सदस्यों से अब तक की छानबीन के बारे में जानकारी लेने के साथ ही बदमाशों तक पहुंचने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।
विज्ञापन


इसके बाद टीम सदस्यों को अलग-अलग टास्क देकर गंतव्यों को रवाना किया गया। नैनीताल एसओजी से भी दो तेजतर्रार कर्मियों को भी खुलासे में मदद के लिए बुलाया गया है। सूत्रों के मुताबिक अशोका लीलेंड की लूट में बागपत के बदमाश शामिल होने की जानकारियां मिली हैं। पुलिस की एक टीम हल्द्वानी, रामपुर, मुरादाबाद, बदायूं, बरेली के अलावा टिहरी जेल में बंद बदमाशों से भी जानकारी जुटा रही है। खासतौर पर टिहरी जेल में बंद बागपत और मुरादाबाद के बदमाशों पर पुलिस की नजर है। इधर पुलिस ने लूटकांड के एक पखवाड़े पहले जेल से छूटे बदमाशों की भी लोकेशन खोज रही है। बिलासपुर के एक हिस्ट्रीशीटर से भी पुलिस गहन पूछताछ में जुटी है। अभी तक पूछताछ में शामिल किए गए 40 संदिग्धों में से डेढ़ दर्जन संदिग्ध दूसरे जिलों से उठाए जा चुके हैं। लेकिन पुलिस को अभी तक अहम सुराग नहीं मिल सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों पर भी लगाई टीम
रुद्रपुर। क्षेत्र को यूपी से जोड़ने वाले विभिन्न संपर्क मार्गों को लेकर पुलिस की नींद अब टूटी है। एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले ने बताया कि एसआई प्रवीन सिंह के नेतृत्व में एक टीम संपर्क मार्गों को खंगाल रही है। मार्गों से आने-जाने संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। टीम घटना वाले दिन इन मार्गों से गुजरने वालों के बारे में भी जानकारियां जुटा रही है। 

बैंकों को निर्देश, लगाएं सीसीटीवी कैमरे 
रुद्रपुर। एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले ने बताया कि क्षेत्र के सभी बैंकों को भीतर के अलावा बाहर भी सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। अगर आईएनजी बैंक के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे होते तो कार की शीशा तोड़कर साढ़े तीन लाख उड़ाने वाले टप्पेबाज का पता चल जाता। सभी बैंकों को अपने परिसर में भी कैमरे लगाने को कहा गया है। पिछली बार हुई बैंक अधिकारियों की बैठक में तय हुआ कि कितनी बातों पर अमल हुआ, उसके बारे में जानकारी लेने के लिए जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी। 


एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले कहते हैं कि अशोका लीलेंड की घटना को पेशेवर बदमाशों ने अंजाम दिया है। पुलिस की टीमें पीलीभीत, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली में डेरा डाले हुए हैं। जमानत पर छूटे लूट करने वाले गिरोह के सदस्यों के बारे में पता लगाया जा रहा है। कुछ अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। बहुत जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। बिंदुखेड़ा लूट में भी कुछ सुराग पुलिस को मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed