फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   no facilities for the disabled children

बच्चे कुछ सीख जाते पर ‘आपने’ ध्यान नहीं दिया

Fri, 19 Jan 2018 12:06 AM IST
अरुण कुमार/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
अरुण कुमार/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Fri, 19 Jan 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
no facilities for the disabled children
काशीपुर में विशेष शिक्षा/पुनर्वास केंद्र में बच्चों को सिखाते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला

इसे प्रशासन की लापरवाही न कहे तो और क्या कहें...। दिव्यांग बच्चों के लिए आया करीब साढ़े तीन लाख रुपये का सामान अधिकारियों की अनदेखी के चलते खराब हो गया। दिव्यांगों के लिए खोले गए केंद्र में उन्हें पढ़ाने के लिए पाठ्य सामग्री ही नहीं है, जिस कारण इन मासूमों को उचित शिक्षा नहीं मिल पा रही है। 

विज्ञापन


बाजपुर रोड स्थित बीआरसी कार्यालय में वर्ष 2012 में दिव्यांगों के लिए केंद्र की स्थापना की गई थी। सरकार ने बच्चों की शिक्षा के लिए केंद्र को करीब साढ़े तीन लाख रुपये का सामान दिया था। सरकार की ओर से हर साल प्रत्येक दिव्यांग बच्चे के लिए तीन हजार रुपये मिलते थे। मार्च 2014 में बजट के अभाव केंद्र को बंद कर दिया गया। इससे यहां पढ़ने वाले बच्चों की शिक्षा प्रभावित हुई। केंद्र के बंद होने के बाद बीआरसी अधिकारियों ने वहां मौजूद सामान को बंद कर दिया। 
विज्ञापन


पिछले साल नवंबर में अनमोल फाउंडेशन संस्था के माध्यम से विशेष शिक्षा/पुनर्वास केंद्र फिर से खोला गया और सतीश कुमार चौहान को विशेष शिक्षक नियुक्त किया गया। अधिकारियों ने जब सामान निकाला तो कमरे में रखे-रखे माइक, कंप्यूटर सिस्टम, हियरिंग एड सहित लाखों का सामान खराब हो गया। इससे एक बार फिर बच्चों को पढ़ाने समझाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र के खुलने के तीन माह बाद भी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दिव्यांगों की सुध नहीं ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट न मिलने पर पूर्व में खोला केंद्र बंद कर दिया गया था। हाल ही में शुरू हुए नए केंद्र में पुराना सामान ही रखा है, लेकिन कमरे में पड़े-पड़े 3.5 लाख रुपये का यह सामान खराब हो गया। मानसिक रूप से कमजोर दिव्यांगों को पढ़ाने में दिक्कतें हो रही हैं। प्रोजेक्टर के माध्यम से आसानी से पढ़ाया जा सकता है। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने केंद्र की कोई सुध नहीं ली है।

- सतीश कुमार चौहान, पुनर्वास केंद्र काशीपुर, विशेष शिक्षक एवं एनजीओ के सचिव। 

मामला कई साल पुराना है। यह उपशिक्षाधिकारी के अंतर्गत आता है। शुक्रवार को रुद्रपुर में बैठक में जाना है, वहां से लौटकर आने के बाद कुछ बता पाऊंगा।
आरएस नेगी, खंड शिक्षाधिकारी, काशीपुर

केंद्र एनजीओ के माध्यम से खुला है। डीएम के निर्देश पर इस केंद्र को कार्यालय में एक कक्ष उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा इस केंद्र से कोई लेना देना नहीं है। जो भी कार्य होगा वह एनजीओ ही कराएगी।
वंदना रौतेला, उपशिक्षा अधिकारी, काशीपुर
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed