{"_id":"e46afd1e0f1d15bbf116778c28b3c7e6","slug":"murder-in-sitarganj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा बीघा जमीन के लिए खूनी संघर्ष ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आधा बीघा जमीन के लिए खूनी संघर्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, सितारगंज।
Updated Sat, 18 Jul 2015 02:38 AM IST
विज्ञापन
आधा बीघा जमीन के लिए दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच करीब आधे घंटे तक दर्जनों राउंड फायरिंग हुई। इसमें गोली लगने से एक किसान की मौत हो गई। जबकि उसके दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
वहीं, दूसरे पक्ष के दो लोग भी घायलावस्था में सीएचसी पहुंचे। चिकित्साधिकारी डा. हर्ष सिंह ऐरी ने चारों की हालत गंभीर देख उन्हें हल्द्वानी के एसटीएच रेफर कर दिया।
विज्ञापन
मृतक किसान के परिजनों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली और सरकारी अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। एएसपी टीडी वैला ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और आक्रोशित लोगों को मामले में कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन
ग्रामसभा गौरीखेड़ा के जनताफार्म निवासी जयमल सिंह और दड़हाफार्म निवासी सरजीत सिंह के 141 व 143 रकबे के बीच में आधा बीघा भूमि के लिए विवाद चल रहा है।
शुक्रवार सुबह जयमल सिंह और उसके परिवार के लोग जमीन पर खाद डालने गए थे। करीब 9:20 बजे दड़हाफार्म के सरजीत सिंह, उसका भाई रंजीत सिंह अपने साथियों के साथ खेत जोतने पहुंचे।
जिसका जयमल व उसके परिवार के लोगों ने विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों के बीच फायरिंग शुरु हो गई और करीब आधा घंटे तक दर्जनों राउंड गोलियां चलीं।
इस दौरान एक गोली जयमल के दाहिने बाजू को फाड़ते हुए बगल से सीने में जा घुसी। इससे उसकी मौत हो गई। जबकि जयमल का चचेरा भाई सुरजीत सिंह (50) के एड़ी के ऊपरी हिस्से और सुबेग सिंह (45) के जांघ पर गोली लगने से दोनों घायल हो गए।
इस पर सरजीत व उसके साथी मौके से फरार हो गए। जयमल की मौत से गुस्साए परिजनों ने उसके शव को कोतवाली ले जाकर हंगामा काटा और पुलिस से तत्काल हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा काटा। घटना के करीब घंटे भर बाद सरजीत और उसका भाई रंजीत भी घायलावस्था में सीएचसी लाए गए।
सरजीत के बायें बाजू और रंजीत के बायीं जांघ में गोली लगी थी। डाक्टर ने चारों को हल्द्वानी के डा. सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
एएसपी टीडी वैला ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा।
एएसपी टीडी वैला ने बताया कि घटनास्थल से नौ खाली कारतूस और एक मैग्जीन बरामद हुई है। कहा कि घटना में पूछताछ के लिए कुछ लोगों को उठाया गया है। कहा कि घायल सुरजीत व रंजीत मुकदमे में आरोपी हैं। पुलिस कस्टडी में उनका इलाज कराया जा रहा है।