{"_id":"061ecaf05bd3c7cdb42e970b7c223270","slug":"modern-mama-live-in-relationship-with-niece-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माडर्न मामाः भांजी के साथ लिव इन रिलेशन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माडर्न मामाः भांजी के साथ लिव इन रिलेशन
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर
Updated Thu, 19 Mar 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी को ससुराल में छोड़ रिश्ते की भांजी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे कृषि विभाग के कर्मी की उसके पिता और भाई ने सरेबाजार पिटाई लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों भाइयों को कोतवाली ले आई। बाद में समझौते के बाद दोनों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
यूपी के रोशनपुर बहेड़ी, थाना ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद निवासी एक युवक चंपावत जिले में कृषि विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत है। बताया कि युवक का विवाह होने के बाद भी उसका गांव में रिश्ते की भांजी के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। इस पर युवक अपनी पत्नी को ससुराल में ही छोड़कर भांजी को अपने साथ ले गया। फिर उसे हल्द्वानी में किराए का कमरा दिलाकर रहने लगा। बताया जाता है कि इस बीच उसके एक पुत्री भी हो गई। जब ससुराल में रह रही युवक की पत्नी को यह बात पता चली तो उसने ससुरालियों से शिकायत की। उसने कहा कि उसका पति उसे छोड़कर अन्य के साथ रह रहा है और अपने साथ नहीं ले जा रहा है। बीते मंगलवार देर शाम युवक के पिता को पता चला कि उसका पुत्र काशीपुर बाजार में आया है। इस पर वह दूसरे पुत्र को लेकर काशीपुर आ गए और उसे नगर निगम के पास दबोचकर पिटाई लगा दी।
विज्ञापन
इससे मौके पर हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों भाइयों को कोतवाली ले आई। जहां देर रात युवक के साथ रह रही कथित भांजी भी कोतवाली पहुंच गई। उसने अपने को बालिग बताकर कहा कि वह अपनी मर्जी से रह रही है। बाद में समझौते के बाद दोनों भाइयों को छोड़ दिया गया। लड़की भी लौट गई।
विज्ञापन