फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   MLA Thukral's video viral

फिर मर्यादा भूले विधायक ठुकराल, गालीगलौच का वीडियो वायरल

Mon, 19 Nov 2018 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर Updated Mon, 19 Nov 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन

लोकतंत्र के महापर्व पर भाजपा के रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल फिर संयम खो बैठे। वार्ड नंबर दो ट्रांजिट कैंप पूर्वी में मतदान केंद्र के गेट पर विधायक भद्दी गालियां देते दिखे। विधायक का दावा है कि उन्होंने गालियां नहीं दी। हालांकि, सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो में ठुकराल अभद्र भाषा का जमकर प्रयोग करते दिख रहे हैं। पार्षद प्रत्याशी ने ट्रांजिट कैंप थाने में विधायक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी राजेंद्र उर्फ मोनू की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक ट्रांजिट कैंप वार्ड नंबर दो के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र के मुख्य गेट को पुलिसकर्मियों ने पांच बजते ही बंद कर दिया था। परिसर में मतदान के लिए महिलाएं और पुरुष खड़े थे। इसी बीच, विधायक राजकुमार ठुकराल कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि विधायक ठुकराल 8-10 मतदाताओं का जबरन वोट डलवाने का प्रयास कर रहे थे। राजेंद्र ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए आपत्ति जताई थी। आरोप है कि विधायक ने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इससे नाराज होकर पार्षद पद के प्रत्याशी के समर्थकों ने विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी जीबी जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन

 मतदान केंद्र के बाहर मैं पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता के साथ चाय पी रहा था। वहां चुनाव लड़ रहे मोनू ने समझा कि मैं मतदान केंद्र के अंदर आ रहा हूं। मोनू ने कुछ गलत बोला था तो मेरे समर्थकों ने उसे डांट दिया था। मैं मतदान केंद्र के अंदर नहीं गया था। पुलिस के सामने यह वाक्या हुआ था। गेट के अंदर मौजूद अराजक लड़के जिन्होंने शराब पी थी, गलत बोल रहे थे। इसलिए उनको सख्ती से डांटा था। मैंने किसी तरह की गालीगलौच नहीं की।  - राजकुमार ठुकराल, भाजपा विधायक रुद्रपुर। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed