{"_id":"4f3cb2142f56f0bfc25c92c9a5cbefe9","slug":"missing-young-man-found-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता युवक का मिला शव
ब्यूरो/अमर उजाला, जसपुर
Updated Mon, 06 Jul 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन पहले लापता हुए युवक का शव मिला है। पुलिस डूबने से युवक की मौत की आशंका जाता रही है। मोहल्ला अमृतपुर पट्टी निवासी प्रीतम ने दो जुलाई को अपने पुत्र सौरभ की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
रविवार की सुबह करीब दस बजे पुलिस को पतरामपुर रोड स्थित वेयरहाउस के पीछे पानी भरे गड्ढे में युवक की लाश पड़ी होने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की शिनाख्त सौरभ (18) के रूप में की।
विज्ञापन
वह मजदूरी करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के जवान सदस्य की मौत से परिजनों का रो-रो कर हाल बुरा हाल है।