फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mango kiosks, gambling betting, police do not 'come' to come here

आम के बाग, जुए की बाजी, पुलिस यहां आने को नहीं ‘राजी’

Tue, 04 Jun 2019 12:10 AM IST
yashwant yashwant अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: yashwant yashwant Updated Tue, 04 Jun 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Mango kiosks, gambling betting, police do not 'come' to come here
काशीपुर में आम के बगीचे में जुआ खेलते लोग। - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र में आम के बाग में जुएं के अड्डे धड़ल्ले से चल रहे हैं। युवा के साथ किशोर भी यहां अक्सर दांव लगाते देखे जाते हैं। सूरज ढलते ही यहां बागों में पीने और पिलाने का दौर शुरू हो जाता है। गौर करने वाली बात यह है कि पुलिस को इस बारे में कुछ पता ही नहीं है, एएसपी का कहना है कि मामले की जांच कराएंगे।
विज्ञापन


वार्ड दस की खड़कपुर देवीपुरा में दो आम के बाग हैं। एक बाग में सुबह से शाम तक लाखों रुपये का जुआ खेला जाता है। इसमें व्यक्ति नोटों की गड्डियां चौकड़ी के बीच में रखकर बाजी पर बाजी लगाते हैं। आसपास की कॉलोनियों के लोग बाइक और कारों से दांव लगाने पहुंचते हैं, जो कई ग्रुपों में लोग बाजी लगाते हैं। इसे देखने वालों का भी बगीचे में जमघट लगा रहता है। कई बार हार-जीत में इन लोगों के बीच गालीगलौज तक होने लगती है।
विज्ञापन


बात बढ़ने पर मारपीट तक हो जाती है। पुलिस के पास मामला जाने से पहले ही एक व्यक्ति इन मामलों को मौके पर ही रफा दफा करा देता है। सबसे अधिक रुपये जीतने वाला शाम ढलते ही साथियों को शराब पिलाता है। यह दोनों अवैध धंधे लंबे समय से चल रहे हैं। पुलिस ना तो गश्त करती है और ना ही इन पर प्रतिबंधित लगाने में कोई ठोस कदम उठा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुआ और कच्ची शराब की बिक्री का मामला संज्ञान में नहीं है। पुलिस टीम को भेजकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- डॉ. जगदीश चंद्र, एएसपी, काशीपुर। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed