{"_id":"58c194924f1c1b5e3ddc64fc","slug":"mama-dies-in-road-accident-injured-niece","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मामा की मौत, भांजा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में मामा की मौत, भांजा घायल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
Updated Thu, 09 Mar 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मामा की मौत हो गई, जबकि भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी एसटीएच रेफर किया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जाफरपुर स्थित शिवपुर निवासी सुखदेव पुत्र नंद किशोर अपने मामा प्रकाश बाछड़ा पुत्र निर्पद बाछड़ा के साथ घरों में बिजली फिटिंग का काम करता है। बृहस्पतिवार शाम सुखदेव और प्रकाश रुद्रपुर में कहीं बिजली फिटिंग का काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
गदरपुर रोड स्थित भगवानपुर में अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक चला रहा प्रकाश ट्रक के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि सुखदेव बुरी तरह जख्मी हो गया। पुलिस ने 108 की मदद से सुखदेव को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने हल्द्वानी एसटीएच के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
मृतक प्रकाश के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। मृतक प्रकाश अपने पीछे पत्नी ओर दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। उसकी मौत से घर में कोहराम मचा है।