{"_id":"5a05f12b4f1c1b74698bad40","slug":"malfeasance-with-married","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलपेय में नशा देकर विवाहिता से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शीतलपेय में नशा देकर विवाहिता से दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपड़ा व्यापारी ने एक विवाहिता को कोल्डड्रिंक में नशा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी ने उसकी वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी दी। अब आरोपी ब्लैकमेल कर उससे एक लाख रुपये मांग रहा है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि वह विवाहित है और उसके तीन पुत्रियां है। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व वह सूट लेने के लिए रविवार बाजार गई थी। वहां खालासा निवासी एक कपड़ा व्यापारी ने शाम के समय अच्छे सूट देने का झांसा देकर उसका मोबाइल नंबर ले लिया। उसी शाम उसने फोन कर उसे सूट दिखाने के लिए आवास-विकास कालोनी में अपने मित्र के कमरे पर बुलाया। वहां कोल्डड्रिंक में नशा मिलाकर पिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
होश में आने पर उसने दोनों को निर्वस्त पाया। शिकायत करने पर आरोपी ने उसकी वीडियो इंटरनेट डालने की धमकी दी। विवाहिता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसे कई बार अपने मित्र के कमरे पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी काफी समय से उसे ब्लैकमेल कर रहा है। वह क्लिप नेट पर डालने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन