डाक ले जा रहे पोस्टमैन को ट्रक ने कुचला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूटी से डाक बांटने जा रहे पोस्टमैन को ट्रक ने कुचल दिया। पोस्टमैन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। दुर्घटना के बाद भाग रहे चालक समेत ट्रक को ग्रामीणो ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
बुधवार को सड़ासड़िया गांव निवासी पोस्टमैन संग्राम सिंह (55) अपनी स्कूटी से नानकमत्ता उपडाकघर से डाक लेकर वापस सड़ासड़िया जा रहे थे। नानक सागर बैराज की चढ़ाई पर पीछे से आ रहे ट्रक (एचआर58ए-4652) ने संग्राम सिंह की स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में बिना हेलमेट पहने संग्राम सिंह का सिर ट्रक के टायर के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक संग्राम के एक पुत्र सुभाष सिंह की भी एक वर्ष पहले दुर्घटना में मौत हो गई थी। फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर नही दी गई थी। पुलिस ने ट्रक व चालक को अपने कब्जे में ले रखा है।
-