फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Lost in the greed to get bags full of jewelry daughter

जेवर भरे बैग को पाने के लालच में खोई बेटी

Sat, 24 Jan 2015 12:12 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, किच्छा
ब्यूराे/अमर उजाला, किच्छा Updated Sat, 24 Jan 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
Lost in the greed to get bags full of jewelry daughter

बुर्का पहने महिला बाजार में खरीदारी करने आई एक अन्य महिला से जेवर, नगदी ठगकर और उसकी बेटी को लेकर फरार हो गई। बेटी के लापता होने पर पीड़ित महिला का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


गड्रियाबाग गोकुलनगर निवासी पुष्पा पत्नी जानकी प्रसाद अपनी 15 वर्षीय पुत्री रजनी और पड़ोसन सविता के साथ शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार में खरीददारी करने गई थी। पुष्पा ने बताया कि वे लोग बाजार में सब्जी खरीद रहे थे। इसी बीच उनके साथ चल रही एक बुर्का पहने महिला ने कहा कि आपसे बात करनी है। उस महिला ने एकांत में ले जाकर कहा कि कुछ दूरी पर एक लड़की को बाजार में गिरा बैग मिला है। जिसमें जेवरात और साड़ियां हैं। तुम कह देना कि बैग मेरा है। तुम्हें बैग मिल जाएगा तो हम दोनों आधा-आधा सामान बांट लेंगे।
विज्ञापन


 इस पर महिला लालच में आकर वह उसके साथ चलने को तैयार हो गई। बुर्का पहने महिला ने पुष्पा से अपने कान के कुंडल और नगदी अपनी पुत्री को देने को कहा। पुष्पा ने अपने जेवर व नगदी अपनी बेटी को दे दी और महिला के साथ चल दी। बताया कि महिला उसे एक गली छोड़ आगे ले जाकर बोली कि तुम यहीं रूको मैं उस लड़की को बुला लाती हूं। पुष्पा ने बताया कि वह काफी देर तक उसका इंतजार करती रही तो उसे कुछ अनहोनी की आशंका हुई। इस पर वह अपनी पुत्री को जिस जगह बैठा गई थी वहां पहुंची, तो उसकी पुत्री गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुत्री के गायब होने पर पुष्पा के होश उड़ गये। पुष्पा ने बताया कि वह अपनी पुत्री को दो सोने के कुंडल, चांदी की चेन व साढ़े सात हजार नगद दे गई थी। बेटी के गायब होने पर पुष्पा का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। पुलिस पुष्पा की पुत्री की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed