{"_id":"57f7edc64f1c1b6d5326fa74","slug":"leopard-on-the-death-of-the-unidentified-persons-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए की मौत को लेकर अज्ञात लोगों पर केस दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेंदुए की मौत को लेकर अज्ञात लोगों पर केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Sat, 08 Oct 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
तेंदुअा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फंदे में फंसकर हुई तेंदुए की मौत को लेकर वन महकमे में हलचल मची है। मामले मेें वन रक्षक प्रताप सिंह अधिकारी की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय वन्य जीव अधिनियम 1972 की धारा 3, 7, 39, 49, 52 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की तफ्तीश एसडीओ बीएस शाही कर रहे हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को बन्नाखेड़ा वन रेंज के अंतर्गत चनकपुर नाले की झाड़ियों में लगे फंदे में फंस कर सात साल के तेंदुए की मौत हो गई थी। वन अधिकारियों ने तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम कर अग्रिम कार्रवाई कर दी। सूत्र बताते हैं कि वन क्षेत्र में यूपी के कुछ प्रभावशाली स्थानीय लोगों से सांठगांठ कर शिकार करने आते हैं। विभागीय अधिकारियों ने कुछ लोगों को चिन्हित किया है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
बन्नाखेड़ा वन क्षेत्राधिकारी नवीन चंद पवार ने बताया कि जंगलात क्षेत्र में फंदा लगाकर जंगली जानवरों को मारने वाले की खोजबीन में वन टीम जुटी है। जंगलात क्षेत्र में वन्य जीव सुरक्षा के लिए रात्रि गश्त बढ़ाई गई है। तेंदुए के कुछ हिस्सों के सैंपल लेकर उन्हें अनुसंधान केंद्र बरेली और देहरादून भेजा गया है।
विज्ञापन