फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Khatima rape of teenager

खटीमा में किशोरी से गैंगरेप

Tue, 08 Sep 2015 12:07 AM IST
khateema, Uds nagar news, Uttarakhand news
khateema, Uds nagar news, Uttarakhand news Updated Tue, 08 Sep 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन

 

विज्ञापन

 दूरस्थ गांव के शिव मंदिर में पांच सितंबर की रात को आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव देखकर लौट रही किशोरी को गांव के ही तीन युवकों ने जबरन बाइक पर बैठाकर पास के जंगल में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। रेप के बाद तीनों युवक किशोरी की हत्या के इरादे से उसे नानकमत्ता डाम की ओर लेकर जा रहे थे कि उसकी चीख पुकार पर एक युवक ने उसे छुड़ाया। पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर सोमवार को तीनों युवकों के विरुद्ध पॉक्सो और धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।

ब्लॉक के एक गांव में पांच सितंबर को शिव मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर कार्यक्रम आयोजित किए गया था। गांव की ही 15 वर्षीय एक किशोरी रात करीब आठ बजे मंदिर में कार्यक्रम देखने आई थी। देर रात करीब 12 बजे जब वह कार्यक्रम देखकर घर लौट रही थी तो रास्ते में उसी के गांव के संजीत सिंह, अनिकेत सिंह और पड़ोस के गांव के रविंद्र सिंह ने दबोच लिया। तीनों उसे जबरन गांव के नजदीक जंगल में लेकर गए और बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। रेप के बाद तीनों युवक किशोरी को जान से मारने की नियत से नानकमत्ता डाम की ओर लेकर जाने लगे तो रास्ते में किशोरी की चीख सुनकर एक राहगीर ने तीनों युवकों के चंगुल से उसे बचाया। इस दौरान किशोरी की पीठ और पैरों में भी चोट आई। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपी संजीत सिंह और रविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। महिला सब इंसपेक्टर विजय लक्ष्मी ने किशोरी के बयान दर्ज कर मेडिकल के लिए सीएचसी भेज दिया है। पकड़े गए आरोपियों के कपड़े वगैरह डीएनए टेस्ट के लिए सील कर दिए गए हैं। पुलिस तीसरे आरोपी अनिकेत सिंह की तलाश कर रही है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस घटना में राजीनामे के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed