फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Kashipur roadways bus met with an accicent, 18 passengers injured

रेहड़ में पलटी काशीपुर की रोडवेज बस, 18 यात्री घायल

Fri, 18 May 2018 12:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 18 May 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
Kashipur roadways bus met with an accicent, 18 passengers injured
रेहड़ में पलटी काशीपुर की रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला

देहरादून जा रही काशीपुर डिपो की बस रेहड़ में ट्रक से टकराकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में परिचालक सहित करीब डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। 

विज्ञापन


काशीपुर डिपो की बस (यूके 07पीए 1816) बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे डिपो से यात्री लेकर देहरादून के लिए रवाना हुई। रेहड़ के पास ग्राम राजनगर बनैली नदी के पुल के पास सामने से एक ट्रक बस को टक्कर मारकर फरार हो गया। टक्कर से अनियंत्रित हुई सड़क किनारे करीब 25 फुट गहरी खाई में जा पलटी। घटना के बाद बस में चीख पुकार मच गई। हादसे के दौरान बस में 57 यात्री सवार थे। 
विज्ञापन


इसमें परिचालक सहित 18 यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और 108 सेवा ने घायलों को कासमपुर गढ़ी और सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया। बताया जाता है कि बस भी तेज रफ्तार से चल रही थी। सूचना पर काशीपुर रोडवेज डिपो के सहायक महाप्रबंधक इंद्रासन, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी हरेंद्र सिंह नितवाल, कैशियर रामचंद्र, अनवर कमाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अस्पताल में घायलों का हाल चाल जाना। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हुए घायल 
काशीपुर निवासी ग्यासुरर्हमान (60) पुत्र मोहम्मद, अतीक व उनकी पत्नी बिल्किश बानो (55), काशीपुर निवासी मोहम्मद इस्लाम (65) पुत्र मोहम्मद अनवर, ग्राम अंकुरपुर बिजनौर निवासी अनुराग (25) पुत्र विजय सिंह, काशीपुर निवासी राधा कृष्णा (60) पत्नी जयसिंह, ग्राम बसई निवासी शौकत अली (70) पुत्र अल्ताफ, मस्तल्ली पुर ठाकुरद्वारा निवासी ओमप्रकाश सिंह (45) व अतर सिंह (50) पुत्रगण बत्तू सिंह, आसपुर मुरादाबाद निवासी प्रेमवती देवी (60) पत्नी बीके सिंह, बलपुर देहरादून निवासी अर्पित कुमार (18) पुत्र रंजीत सिंह, जसपुर निवासी शेर सिंह (65) पुत्र रामस्वरूप सिंह व उनकी पत्नी कमलेश देवी (62), पथरी हरिद्वार निवासी अमर सिंह (61) पुत्र रतन सिंह, महेशपुर काशीपुर निवासी ईशा चौधरी (55), विजय कुमार (45) पुत्र बहादुर सिंह, काशीपुर निवासी देवेंद्र सिंह (48) पुत्र दयाराम घायल, कुर्मांचल कॉलोनी काशीपुर निवासी दीपक पांडे (25) पुत्र कैलाश पांडे और परिचालक जितेंद्र धनिक। घायलों को सरकारी अस्पताल काशीपुर पहुंचाया। 

घटनास्थल पर जानकारी में घटना का कारण बाइक सवार को बचाने में हादसा होना प्रतीत हुआ है। बस अनुबंधित है। अस्पताल में घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। - इंद्रासन, सहायक महाप्रबंधक परिवहन निगम काशीपुर। 

डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, चार घायल 
रुद्रपुर। रिश्तेदार की शादी में शामिल होने जा रहे गदरपुर के युवकों की कार किच्छा रोड पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चार युवक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक युवक को रेफर किया गया, जबकि तीन घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

ग्राम कलकत्ता मजरा सकैनिया गदरपुर निवासी अमृत सिंह (20), जोधा सिंह (25), गुरनाम सिंह (30), हरजिंदर सिंह (35) और अमरीक सिंह रिश्तेदारी में एक शादी में बृहस्पतिवार सुबह कार से सितारगंज जा रहे थे। किच्छा रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के पास उनकी कार डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार जोधा सिंह, अमृत सिंह, गुरनाम सिंह और हरजिंदर सिंह घायल हो गए, जबकि अमरीक सिंह को मामूली चोटें आई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां गंभीर हालत होने पर गुरनाम सिंह को रेफर कर दिया गया है। तीन घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। ब्यूरो 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed