फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   jwelry fraud

तांत्रिक ने महिला से ठगे साढ़े छह तोला सोने के जेवर

Sat, 10 Feb 2018 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर। Updated Sat, 10 Feb 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
jwelry fraud
पुलिस के साथ पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
 पारिवारिक समस्या का निदान करने का झांसा देकर तांत्रिक ने पूर्व ग्राम प्रधान की पुत्री से साढ़े छह तोला सोने के जेवर ठग लिए। ठगी की शिकार महिला ने पिता के साथ कोतवाली पहुंचकर आपबीती सुनाई और पुलिस को तहरीर सौंपी।
विज्ञापन

ग्राम पैगा के पूर्व प्रधान नौरंग सिंह की पुत्री अनिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा 13 फरवरी 2013 को उसका विवाह जनपद मुरादाबाद थाना डिलारी के ग्राम नूरपुर निवासी सुभाष सिंह के साथ हुआ था। सास के साथ अनबन के चलते उनके घर में मनमुटाव होने लगा। इस पर वह अपने मायके आ गई। कुछ समय बाद उसका अपने पति से समझौता हो गया। उसके बाद भी सास का रवैया नहीं बदला, जिसके चलते वह पति से नाराज होकर मायके आ गई।
विज्ञापन


बीते दिनों अखबार के साथ एक इश्तहार आया। इसमें एक तांत्रिक ने घरेलू कलह से निजात दिलाने का दावा किया था। अनिता ने एक फरवरी को इस इश्तहार में छपे मोबाइल नंबर पर संपर्क कर अपनी परेशानी बताई। तांत्रिक ने तीन फरवरी को उसे एमपी चौक स्थित एक होटल के कमरा नंबर 51 में बुलाया। आरोप है कि कमरे में धूनी जलाकर बैठे बाबा ने पति को वश में करने का झांसा देकर तंत्र-मंत्र करने के नाम पर उसके सारे जेवरात उतरवा लिए। बताया कि बाबा ने सोने के तीन जोड़ी कुंडल, एक नथ, दो चूड़ी, पेेंडेंट, पांच टिकली वाला मंगलसूत्र, चार अंगूठी, सोने की चेन, टीका आदि ले लिया। उसने झाड़-फूंककर जेवर मटकी में रखने की बात कही। साथ ही हिदायत दी कि यह मटकी घर जाकर चौबीस घंटे बाद खोलना। अगले दिन अनिता ने मटकी खोली तो उसमें राख भरी पाई गई। मटकी में उसके जेवर नहीं थे। ठगी का एहसास होने पर वह अपने पिता को साथ लेकर ठग की तलाश में होटल पहुंची। होटल के रजिस्टर में उसका नाम पता लियाकत पुत्र शौकत, गणेशपुर पांडव नगर कांपलेक्स, शकरपुर, पूर्वी दिल्ली अंकित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला उपनिरीक्षक मंजू पवार ने महिला की आपबीती सुनी। पुलिस ने होटल में जाकर ठग के बारे में जानकारी जुटाई। होटल प्रबंधक ने बताया कि महिला के जाने के बाद तीन फरवरी की शाम पांच बजे तांत्रिक व उसका चेला भी वहां से चले गए थे। खबर लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed