फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   theft in house

बंद घर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी

Sun, 29 Jul 2018 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर Updated Sun, 29 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
theft in house
uttarakhand police

विज्ञापन
बैट्री व्यवसायी के बंद पड़े घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने दो लाख की नकदी समेत करीब 25-30 लाख मूल्य के सोने और हीरे के जेवरात उड़ा लिए। घर लौटने पर दंपति ने कमरों और अलमारियों के लॉक खुले पाए। गौर करने वाली बात यह है कि कमरों और अलमारियां चाभी से खोले गए थे। ऐसे लगता है कि चोर जानते थे कि कौन सी चाबी कहां रखी है। सूचना पर आईटीआई थाना प्रभारी कुलदीप अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से फिंगर प्रिंट भी लिए गए। गृहस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तिलकनगर (नई दिल्ली) निवासी अंकित ग्रोवर पुत्र विनय ग्रोवर करीब छह महीने पहले कारोबार के सिलसिले में परिवार के साथ यहां प्रकाश सिटी में शिफ्ट हुए थे। कुंडेश्वरी रोड पर जसपुरखुर्द में उनका बैट्री का बड़ा कारोबार है। 25 जुलाई को वह पत्नी समीक्षा को उनके मायके आवास-विकास कॉलोनी छोड़कर दिल्ली गए थे। 27 जुलाई को दिल्ली से लौटकर अपनी ससुराल से पत्नी को लेने के बाद जब देर रात दोनों घर लौटे ताले खुले देखकर हैरान रह गए। भीतर जाकर देखा तो कमरों और अलमारी के ताले खुले हुए थे। अलमारी में रखी दो लाख की नकदी और करीब 25-30 लाख मूल्य के सोने और हीरा जड़ित आभूषण गायब थे। इनमें सोने के हार, कंगन, कड़े, मंगलसूत्र, हीरे की अंगुठियां, कुंडल आदि जेवरात शामिल हैं।
विज्ञापन


एएसपी का किया घेराव
काशीपुर। चोरी की वारदात के खुलासे की मांग को लेकर पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों ने आईटीआई थाने पहुंचकर एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र का घेराव किया। उन्होंने इस घटना का सुराग लगाने के लिए डॉग स्क्वाएड बुलवाए जाने की मांग की। घेराव करने वालों में पंजाबी महासभा के अश्वनी छाबड़ा, जसपाल चड्ढा, चेतन अरोरा, प्रवीण सेठी, दिलप्रीत सेठी, आशीष अरोरा, गुरविंदर चंडोक, विजय अरोरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानने वाले पर जताया शक
गृहस्वामी अंकित ग्रोवर की तरह पुलिस को भी आशंका है कि वारदात को अंजाम देने में किसी करीबी का हाथ है, जो घर की स्थिति से भलीभांति परिचित हो। चोरों ने एक निर्धारित स्थान से चाबियां उठाकर कमरों और अलमारियों के ताले खोलकर वारदात को अंजाम दिया है। घर में कहीं भी कोई तोड़फोड़ नहीं हुई है। मकान के मुख्य गेट पर ताला लगा था। चोर दूसरे दरवाजे का कुंडा खोलकर घर में दाखिल हुए।



प्रकाश रेजीडेंसी में हुई चोरी की वारदात में प्रथमदृष्टयता गृहस्वामी की लापरवाही उजागर हुई है। घर का एक दरवाजा खुला हुआ था और चाबियां अलमारियों के ऊपर रखी थी। पूरी कॉलोनी में सुरक्षा के प्रबंध नहीं हैं और न ही सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसे लेकर आईटीआई थाने की ओर से कॉलोनाइजर को नोटिस भी दिया जा चुका है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
- डॉ. जगदीश चंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक, काशीपुर।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed