{"_id":"59f8c0614f1c1b79548ba371","slug":"jcb-on-encroachment","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर मुख्य बाजार में अतिक्रमण तोड़ती जेसीबी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइकोर्ट के आदेश पर नगर निगम और प्रशासन द्वारा चलाए गए चिन्हित अतिक्रमणों को ध्वस्त करने का अभियान मंगलवार को शुरू किया गया। भारी विरोध के कारण पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ी। इसमें कुछ लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए। पुलिस ने व्यापार मंडल अध्यक्ष समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया। उसके बाद देर शाम तक अभियान बेरोकटोक चला। इस दौरान प्रशासन ने नपत के मुताबिक दर्जनों अवैध निर्माण हटाए। अतिक्रमण हटाने के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद करा दिया।
शनिवार को भी अभियान चलाया गया था लेकिन तब व्यापारियों के दबाव में अभियान स्थगित करना पड़ा था। मंगलवार को एसडीएम विनीत तोमर, एमएनए केके मिश्र, सहायक नगर अधिकारी केएन मिश्र, सीओ राजेश भट्ट, कोतवाल चंचल शर्मा, एसएसआई वीरेंद्र रमोला के नेतृत्व में निगम के दर्जनों कर्मचारियों ने एमपी चौक से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत की। जेसीबी ने राल्को साइकिल का शटर गिराया ही था कि दुकान स्वामी नरेंद्र मदान की पत्नी अरुणा मदान और पुत्र अमन मदान टीम से भिड़ गए। इस दौरान अरुणा की सीओ के गनर से धक्कामुक्की भी हुई। कई बार उनका हाथ गनर की बंदूक से भी टकरा गया।
पुलिस ने अमन को हिरासत में ले लिया। बाद में उसकी मां अरुणा भी कोतवाली पहुंच गई। इसी बीच व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष दीपक वर्मा भी साथियों के साथ वहां पहुंच गए और कार्रवाई रोकने के लिए एसडीएम और एमएनए से बहस करने लगे। नोकझोंक के चलते वहां भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों को समझाने का प्रयास किया। बात नोकझोंक से धक्कामुक्की में बदल गई। पुलिस व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक वर्मा को धकियाते हुए कोतवाली ले गई। इससे भड़के व्यापारियों ने विरोध किया तो पुलिस ने उन्हें भी खदेड़ दिया। पुलिस ने दो और लोगों को भी हिरासत में ले लिया। निगम कर्मियों ने कुंदन स्वीट्स का एल्यूमिनियम का पायदान व नालियों से उखाड़ी गई लोहे की जाली ट्रैक्टर ट्राली में भर ली। इसके बाद जेसीबी दर्जनों अतिक्रमण पर गरजी और देखते ही देखते सड़क पर मलवा जमा होने लगा।
विज्ञापन
दुकानों के आगे किए गए निर्माणों को प्रशासन ने इलेक्ट्रिक कटर से कटवाया। टीम ने दुकानों की नालियों के ऊपर पड़े लोहे के चौड़े स्लैब को इलैक्ट्रिक कटर छंटवा दिया। एसडीएम ने कहा कि किसी भी दुकानदार को दुकानों का छज्जा ढाई फिट और नाली के ऊपर का स्लैब दो फिट से अधिक नहीं रखने दिया जाएगा। हंगामे के बाद दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाने में प्रशासन को सहयोग किया। वहां पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव सेतिया, देवभू्िम व्यापार मंडल नेता राकेश नरुला, गुरविंदर चंडोक आदि थे।
पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप
नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक वर्मा ने पुलिस पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाकर कहा कि उसने अधिकारियों से इतना ही कहा कि कुंदन स्वीट के सामने साइकिल की दुकान का शटर सही लगा था। लेकिन जेसीबी मशीन ने तोड़ दिया। जबकि व्यापारी प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। पुलिस ने इसी बात पर उन्हें घसीटते हुए थाने में ले जाकर बैठा दिया।
बेहद फुर्ती में पुलिस ने अध्यक्ष को कोतवाली में बैठाया
अतिक्रमण हटाने के स्थान पर हंगामा होने पर पुलिस अधिकारी कमांडो की स्टाइल में दीपक वर्मा को उठाकर फिर दौड़ाते हुए कोतवाली ले गए। कुछ युवकों ने रोकने को पीछे दौड़ लगाई। जिन्हें पुलिस ने लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया। एसडीएम विनीत तोमर ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान बुधवार भी जारी रहेगा। जिन स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया है पुन: अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। एसडीएम ने बताया कि पुलिस ने दीपक वर्मा, अमन मदान को छोड़ दिया है। उनको गिरफ्तार नही किया था कोतवाली में बैठाया था।