{"_id":"f04aadd7c63aff83a550dc29f610569c","slug":"intoxicated-teenager-rape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ खिलाकर किशोरी से रेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला पदार्थ खिलाकर किशोरी से रेप
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ काशीपुर।
Updated Wed, 02 Sep 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने पड़ोसी किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ रेप किया। साथ ही उसकी वीडियो क्लीपिंग भी बना ली। पीड़ित किशोरी के पिता ने कोतवाली में तहरीर सौंपकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
मंगलवार को एक व्यक्ति अपनी पुत्री और पत्नी के साथ कोतवाली पहुंचा। उसने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति की पत्नी की तबियत खराब थी।
विज्ञापन
उस व्यक्ति ने अपनी पत्नी को काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया और पत्नी की देखरेख के लिए उसकी 16 वर्षीय पुत्री को साथ ले गया।
पत्नी की तबियत ठीक होने के बाद उसकी पुत्री जब घर वापस लौटी तो रोते हुए अपनी मां को बताया कि उस व्यक्ति ने रात को खाने में नशे की कोई चीज खिलाकर उसके साथ रेप किया।
विज्ञापन
होश आने पर मोबाइल में घटना का वीडियो दिखाकर अपना मुंह बंद रखने की धमकी दी। शिकायतकर्ता पेशे से मजदूर है, जबकि आरोपी बड़ा किसान।
गांव के दर्जनों लोग कोतवाली में ही पीड़िता के पिता पर मामले को रफा-दफा करने का दबाव डाल रहे थे। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।