फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   In a molesting attempt marriage party become a fight ground

बारात में छेड़छाड़ के चलते हुआ विवाद

Mon, 08 Apr 2019 12:09 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अरुण कुमार Updated Mon, 08 Apr 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
In a molesting attempt marriage party become a fight ground
शादी - फोटो : अमर उजाला

छेड़छाड़ को लेकर बारातियों और घरातियों के बीच विवाद हो गया। मारपीट में दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे पक्ष के छह लोगों को हिरासत में लिया। समाचार लिखे जाने तक गांव के संभ्रात लोग दोनों पक्षों के बीच समझौता का प्रयास कर रहे थे।

विज्ञापन


रविवार को गांव धनसारा निवासी एक व्यक्ति की दो बेटियों का निकाह था। इनमें से एक बरात यूपी के धामपुर (बिजनौर) से आई थी। निकाह के दौरान दूल्हे पक्ष के व्यक्ति ने एक महिला के साथ अभद्रता कर दी, जिससे विवाद हो गया। आरोप है कि दूल्हे पक्ष ने फावड़ा फेंक कर मार दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में लड़की पक्ष के सलीम, नवी हसन, जितेंद्र, रोहित, शाहरुख, विसारत और दूसरे पक्ष में दूल्हे के चाचा नसीम, मकसूद, इमरान और वसीम घायल हो गए। 
विज्ञापन


बताते हैं कि मारपीट में लड़की पक्ष की कुछ महिलाएं भी चोटिल हुई हैं। सूचना मिलने पर कोतवाल जीबी जोशी, एसएसआई राजेश कुमार, जयप्रकाश टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फटकार कर भीड़ को हटाया और दूल्हे पक्ष के छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सूचना पर जिपं सदस्य के पति अनवार हुसैन, इरफान सहित अन्य लोग कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस की हिरासत में दूल्हे पक्ष के लोगों से बातचीत की। समाचार लिखे जाने तक बरात विदा नहीं हुई थी। लड़की पक्ष ने शादी में दिए जाने वाले उपहार इत्यादि सामान भी गाड़ियों से उतार लिया था। दुल्हन को भेजने को लेकर दोनों पक्षों के बीच बातचीत का दौर जारी था। कोतवाल जीबी जोशी ने बताया कि दूल्हे पक्ष के छह लोगों को पुलिस ने उठाया है। खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली थी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed