फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   HIV infected husband said, make relations with father-in-law for children

एचआईवी संक्रमित पति बोला, संतान के लिए ससुर के साथ संबंध बनाओ

Sat, 22 Sep 2018 11:58 PM IST
ब्यूरो/ऊधमसिंह नगर/ अमर उजाला
ब्यूरो/ऊधमसिंह नगर/ अमर उजाला Updated Sat, 22 Sep 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
HIV infected husband said, make relations with father-in-law for children
सांकेतिक तस्वीर

एक नवविवाहिता ने अपने एचआईवी संक्रमित पति पर अप्राकृतिक यौनाचार और ससुर पर दुराचार का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि ससुर के साथ संबंध बनाने से इंकार करने पर पति उसके साथ मारपीट करता है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।   

विज्ञापन


इस वर्ष चार फरवरी को बाजपुर निवासी युवती का निकाह काशीपुर निवासी युवक के साथ हुआ था। उसका कमरा दोमंजिले पर था। कुछ समय बाद परिजनों ने विवाहिता को बताया गया कि उसके पति को तपेदिक की बीमारी है। पति दवा खाने के बहाने घर के ग्राउंड फ्लोर में रहता और कभी भी उसके कमरे में नहीं आता था। कुछ समय बाद कमरे से मिली एक रिपोर्ट से उसे अपने पति के एचआईवी संक्रमित होने की जानकारी मिली। 
विज्ञापन


यह रिपोर्ट काशीपुर के एक डायग्नोस्टिक सेंटर में 11 नवंबर 2017 को हुई जांच की थी। विवाहिता ने कहा कि इस बाबत पूछे जाने के बाद से पति का व्यवहार में बदलाव आ गया और वह उसके साथ मारपीट करने लगा। पति संतान का वास्ता देकर उस पर ससुर के साथ संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। विरोध करने पर पति ने उसके साथ जबरन कई बार अप्राकृतिक यौनाचार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि दो जुलाई 2018 को ससुर उसके कमरे में घुस आया। उसने उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। वह किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर भागी और अपनी ननदों से इस बारे में बताया। इस पर ननदों ने बुरा भला कहते हुए उसके साथ गाली गलौच की। प्रार्थना पत्र के आधार पर एसीजेएम ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिए है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विवाहिता के पति, ससुर और ननदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed