फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Hand cut out of a pile of coal

कोयले के ढेर से निकला कटा हाथ

Tue, 21 Jun 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Tue, 21 Jun 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Hand cut out of a pile of coal
हाथ्‍ा - फोटो : अमर उजाला

कांडला ( गुजरात) से आई कोयले की रैक में एक डिब्बे में लदे कोयले के ढेर में कटा हाथ निकलने से सनसनी फैल गई। आनन-फानन में स्टेशन प्रबंधक के साथ जीआरपी के जवान भी मौके पर पहुंच गए। कोयले के ढेर को सरसरी तौर पर खंगाला गया तो उसमें शरीर का कोई अंग बरामद नहीं हुआ। जीआरपी कर्मियों ने कटे हुए हाथ को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजने के साथ ही जांच शुरु कर दी है। फिलहाल डिब्बे को खाली नहीं कराया गया है।

विज्ञापन


 मंगलवार शाम आईजीएल फैक्ट्री के लिए कोयले की रैक कांडला ( गुजरात) से आईजीएल प्लेटफार्म पर रुकी थी। रैक खड़ी होने के बाद आसपास के बच्चे कोयला चुराने के लिए डिब्बों में चढ़ गए थे। जैसे ही एक डिब्बे से बच्चों ने कोयला हटाया तो उसे नीचे एक कटा हुआ हाथ देखकर मुंह से चीख निकल गई। डिब्बे में कटा हाथ मिलने की सूचना रेलवे स्टेशन स्टाफ को मिली तो हड़कंप मच गया। स्टेशन प्रबंधक रामसुख, मुख्य वाणिज्य अधिकारी एस राय के साथ ही जीआरपी के चौकी प्रभारी अशोक कुमार स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जीआरपी कर्मियों ने डिब्बे में चढ़कर देखा तो कोयले में कटा हुआ हाथ दबा हुआ था। 
विज्ञापन


जिसे उन्होंने कब्जे में ले लिया। हालांकि कर्मियों ने डिब्बे में छानबीन की तो कुछ नहीं मिला। जीआरपी चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने कहा कि जांच की जा रही है कि डिब्बे में कटा हुआ हाथ किसका है और यह कहां से आया है। डिब्बे में शरीर का कोई अंग तो नहीं दबा है, यह जांचने के लिए वह अपने सामने डिब्बे को खाली करवाएंगे। डिब्बे कांडला से यहां आएं हैं। कांडला से लेकर जिन भी स्टॉप से डिब्बे गुजरे हैं, वहां संपर्क कर ऐसी किसी घटना की जानकारी ली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉलीथिनों में निकला पका भोजन 
रेलवे के डिब्बे में कटा हाथ मिलने से सनसनी फैल गई। इसी डिब्बे के एक किनारे में पॉलीथिन बंधी थी, जिसमें खाना रखा हुआ था। जीआरपी कर्मियों ने अन्य डिब्बे जांचे तो अन्य डिब्बों में भी चार अलग-अलग जगहों पर बंधी मिली पॉलीथिन की थैलियों में पका हुआ मांस, मछली, सब्जी और रोटियां बरामद हुई थी। यह सामान किसने और क्यों यहां बांधा यह सवाल बरकरार है। माना जा रहा है कि कोयला भरने वाले या किसी स्टेशन में सामान ढोने वाले मजदूरों का सामान हो सकता है। फिलहाल मांस और मछलियों से भरी पॉलीथिन देखकर जीआरपीकर्मी भी हैरान हैं। 

कोयले के ढेर में छिपा हो सकता है रहस्य
कोयले से भरे डिब्बे में कटा हुआ हाथ मिलने के बाद रैक से कोयला उतारने का काम रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि कटे हुए हाथ के अलावा ढेर में और भी कुछ मिल सकता है। बड़ी बात है कि कोयले से भरे डिब्बे में कुछ कोयलों के नीचे ही हाथ दबा मिल गया। माना जा रहा है कि किसी ने वारदात को अंजाम देने के बाद कटा हाथ फेंक दिया हो। जीआरपीकर्मी हाथ के अलावा शरीर को भी तलाश कर रही है। अंदेशा जताया जा रहा है कि कोयले के ढेर में इस संबंध में कुछ मिल जाए। इसी लिए जीआरपी अपने सामने ढेर को उतरवाने की कार्यवाही करेगी। 


स्टेशन प्रबंधक रामसुख ने बताया कि फिलहाल गुजरात से आई रैक से कोयला उतारने पर रोक लगा दी गई है। मामले कोपूरी गंभीरता से लिया जा रहा है। जीआरपी की क्लीयरेंस मिलने के बाद ही डिब्बों से कोयला उतारा जा सकेगा। यह जांच का विषय है कि आखिर कटा हुआ हाथ कहां से कोयले के डिब्बे में पहुंच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed