फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Gypsy colides with worker, injured

जिप्सी ने श्रमिक को मारी टक्कर, घायल

Tue, 21 Nov 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो लालपुर।
अमर उजाला ब्यूरो लालपुर। Updated Tue, 21 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Gypsy colides with worker, injured
लालपुर में सड़क में पलटी आर्मी की जिप्सी। - फोटो : amar ujala

जिप्सी की चपेट में आकर सड़क पार कर रहा ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण को बचाने की कोशिश में जिप्सी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिप्सी में सवार बनबसा-टनकपुर के आर्मी सर्किल अफसर कर्नल प्रदीप कुमार, उनकी पत्नी और चालक प्रदीप भी चोटिल हो गए।

विज्ञापन


ग्राम चुकटी देवरिया निवासी महेंद्र (36) पुत्र ठाकुरदास ट्रैक्टर चालक है। सोमवार सुबह वह ट्रैक्टर ट्राली में मजदूरों को भरकर काम पर ले जा रहा था। ग्राम लालपुर में ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ा कर सामान लेने के लिए वह सड़क पार करने लगा। इसी बीच रुद्रपुर से आ रही जिप्सी ने महेंद्र को चपेट में ले लिया। इसके बाद जिप्सी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिप्सी में सवार बनबसा-टनकपुर के आर्मी सर्किल अफसर कर्नल प्रदीप कुमार, उनकी पत्नी और चालक प्रदीप भी चोटिल हो गए।
विज्ञापन


घायल महेंद्र को रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर लालपुर पुलिस चौकी के सिपाही भी वहां पहुंचे गए। उन्होंने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। किच्छा कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि कर्नल प्रदीप कुमार के वाहन की टक्कर से ग्रामीण घायल हुआ था। फिलहाल अभी कोई तहरीर नहीं दी गई। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नल प्रदीप कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी को लेने रेलवे स्टेशन गए थे। लौटते समय हादसा हो गया। घायल की देखरेख के लिए दो जवान तैनात किए जाएंगे। उसके उपचार में आए खर्च की जिम्मेदारी वह स्वयं उठाएंगे। समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष द्वारा थाने में तहरीर नहीं दी गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed