{"_id":"590cc7394f1c1b0646443a63","slug":"gurkeet-donates-a-donation-plot-two-masked-captives-in-cctv","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारे का दान पात्र चुराते सीसीटीवी में कैद हुए दो नकाबपोश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुरुद्वारे का दान पात्र चुराते सीसीटीवी में कैद हुए दो नकाबपोश
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
Updated Sat, 06 May 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बगवाड़ा चौकी क्षेत्र स्थित गुरुद्वारे में बृहस्पतिवार रात दो नकाबपोशों ने सेंध लगाकर दान पात्र उठा ले गए। उसमें करीब ढाई हजार रुपये थे। गुरुद्वारे में लगे सीसीटीवी की में उनकी यह करतूत कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की शिनाख्त में जुटी है।
विज्ञापन
बृहस्हपतिवार देर रात बगवाड़ा स्थित गुरुद्वारे के पड़ोस में रहने वाले गुरजीत सिंह ने गुरुद्वारे के बाहर एक टुकटुक की आवाज सुनी। जब गुरजीत सिंह बाहर आये तो देखा कुछ लोग अपन हाथ में एक बक्सा लिए टुकटुक में बैठकर फरार हो गए। गुरजीत सिंह ने पड़ोस में ही रहने वाले साहब सिंह को मामले की जानकारी दी और गुरुद्वारे में आकर देखा तो गुरुद्वारे का गेट खुला था और वहां रखा दान पात्र भी गायब था।
विज्ञापन
दोनों ने आसपास देखा तो पास ही स्थित निर्मल सिंह के खेत में उन्हें टूटा हुआ दान पात्र मिला। मामले की सूचना मिलने पर सीओ हिमांशु साह मौके पर पहुंचे और गुरुद्वारे में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जिसमें चेहरे पर नकाब और हाथों में दस्ताने पहने दो लोग चोरी की वारदात को अंजाम देते नजर आये।
विज्ञापन
सीओ का कहना है कि नकाबपोशों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन एसओजी की मदद से दोनों की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। जल्द ही दोनों चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।