फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   gas tanker accident kiiled

गैस टैंकर ने बाइक को ठोका, छात्र की मौत 

Sun, 18 Feb 2018 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर Updated Sun, 18 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
gas tanker accident kiiled
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन



शादी के लिए टेंट की बुकिंग कराकर घर लौट रहे बाइक सवार छात्र की गैस टैंकर की चपेट में आकर मौत हो गई। दुघर्टना में उसका साथी भी घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। 
ग्राम टांडा दभौरा निवासी चिंरजी लाल के पुत्र राजेंद्र की रविवार को बारात जानी है। शनिवार को राजेंद्र का बड़ा भाई वीर सिंह (32) विवाह समारोह के लिए टेंट की बुकिंग कराने के लिए बाइक से गांव के ही अमित कुमार सागर (17) पुत्र सुखवीर सिंह के साथ काशीपुर आया था। सुबह करीब 10 बजे दोनों गांव लौट रहे थे। बाजपुर रोड पर एक पेपर मिल के पास गैस के टैंकर ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक से छिटककर जमीन पर जा गिरे और सड़क पर सिर टकराने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। अत्यधिक खून बहने से अमित की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर आईटीआई थाने के उपनिरीक्षक महेश्वर प्रसाद टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल युवक से जानकारी कर उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने घायल युवक को चामुंडा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतक के परिवार में माता-पिता के अलावा दो और भाई है। मृतक यहां पं. जीबी पंत इंटर कॉलेज का छात्र था। उसके पिता फेरी लगाकर बिसातखाने (परचून का सामान) का सामान बेचते हैं। 
विज्ञापन

इनसेट 
हेलमेट से बच गई वीर सिंह की जान 
काशीपुर। गैस से भरे टैंकर की टक्कर से घायल हुए बाइक चालक वीर सिंह की जान हेलमेट पहने होने के कारण बच गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक उछलने से दोनों युवकों के सिर सड़क से टकरा गए। हेलमेट के कारण वीर सिंह की जान बच गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठे छात्र अमित की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट 
मातम में बदली गांव में शादी की खुशी 
काशीपुर। गैस टैंकर की चपेट में आकर बाइक सवार छात्र की मौत और दूल्हे के भाई के घायल होने से ग्राम टांडा दभौरा में खुशी का माहौल मातम में बदल गया। घायल वीर सिंह के छोटे भाई राजेंद्र की बारात 18 फरवरी को कुंडा के ग्राम बसई में जानी थी। ग्राम प्रधान मनीराय ने बताया कि निजी अस्पताल में भर्ती वीर सिंह की स्थिति में कुछ सुधार है। परिवार के लोगों का कहना है कि इस स्थिति में अब राजेंद्र की बारात न ले जाकर सिर्फ विवाह की रस्म अदायगी ही की जाएगी। 




बाजपुर और सितारगंज में हेलमेट अनिवार्य 
सितारगंज। एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा के लिए बाइक सवारों के हेलमेट पहनकर बाइक चलाना अनिवार्य कर दिया गया है। 15 दिन के भीतर पूरी तरह से यह अभियान परवान चढ़ेगा। उन्होंने बताया कि बाजपुर और सितारगंज में समय-समय पर सीपीयू भी अभियान चलाएगी। इसके लिए पुलिस ने चेकिंग अभियान चालू भी कर दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed