फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   gangapur loot

गंगापुर डकैती में घायल पंकज ने एक डकैत की पहचान की

Thu, 12 Jul 2018 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर। Updated Thu, 12 Jul 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
gangapur loot
demo pic

विज्ञापन
 गंगापुर रोड स्थित सर्वेश्वरी कॉलोनी में महिला की हत्या के बाद की गई डकैती में घायल पंकज श्रीवास्तव के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद बुधवार को पंकज ने पुलिस के पास मौजूद संदिग्धों की फोटो में से एक डकैत को पहचान लिया है। इससे पुलिस को डकैतों तक पहुंचने में अहम सुराग मिला है। माना जा रहा है कि एक दो दिन में पंकज अन्य डकैतों की पहचान भी पुलिस को बता सकता है।
22 मई की रात को पंकज श्रीवास्तव के घर पर डकैतों ने धावा बोलकर उनकी पत्नी अपर्णा की हत्या कर डकैती को अंजाम दिया था। छानबीन के लिए पुलिस ने छैमार गिरोह के करीब 250 लोगों को उठाकर पूछताछ की, इसमें से कुछ डकैतों के तार घटना से जुड़े होने के साक्ष्य भी पुलिस को मिले लेकिन किसी तरह की पहचान ना होने के कारण पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पा रही थी। डकैतों की पहचान के लिए पुलिस को घायल पंकज के ठीक होने का भी इंतजार था। इसके लिए पुलिस लगातार पंकज से पूछताछ कर उन्हें पकड़े गए संदिग्ध लोगों की फोटो दिखाकर डकैतों की शिनाख्त में जुटी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार को पंकज ने पुलिस द्वारा पकड़े गए संदिग्ध लोगों की फोटो देखकर एक की शिनाख्त कर ली है। जिससे पुलिस को वास्तविक डकैतों की पहचान करने का रास्त मिल गया है। माना जा रहा है कि स्वास्थ्य में और सुधार होने पर पंकज एक दो दिन में डकैती में शामिल अन्य लोगों की पहचान पुलिस को बता सकता है।  
विज्ञापन


पुलिस के पास मौजूद 250 छैमारों की फोटो और डेटा
डकैती के खुलासे में जुटी पुलिस के पास करीब 250 छैमारों का डाटा और फोटो उपलब्ध है। जिसमें से कई छैमार पुरानी डकैती व अन्य आपराधिक वारदातों में शामिल है लेकिन डकैतों का कोई सीसीटीवी फुटेज या और निशानी उपलब्ध ना होने पर असली डकैत तक पहुंचने में पुलिस को उलझन हो रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


डकैती खोलने के साथ रोकना भी चुनौती
गंगापुर रोड पर हुई डकैती को खोलने के साथ ही पुलिस को अब लगातार हो रही आपराधिक वारदातों को रोकने की चिंता भी सताने लगी है। हल्द्वानी और रुद्रपुर में एक के बाद एक हुई आपराधिक वारदातों से जहां लोगों के मन में डर बैठा हुआ है वहीं पुलिस भी किसी भी बड़ी आपराधिक वारदात को रोकने के लिए अधिक चिंतित होकर काम कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed