{"_id":"5b4ce6e64f1c1b3c748b5400","slug":"gang-rape-with-minor-sisters","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग बहनों से सामूहिक दुष्कर्म ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग बहनों से सामूहिक दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊध्ामसिंह नगर
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
Nirbhaya Rape Case
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो सगी नाबालिग बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले परिवार का कहना है कि पांच जुलाई की रात क्षेत्र में रहने वाले चार लोग उनके घर में घुस आए। उन लोगों ने परिवार वालों के साथ मारपीट की और उन्हें बंधक बना लिया।
इसके बाद दबंगों ने उनकी दो नाबालिग बेटियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और पुलिस को मामले की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
पीड़ित परिवार का कहना है कि तहरीर देेने वे एसएसपी डॉ. सदानंद दाते के कार्यालय गए। हालांकि एसएसपी का कहना है कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है।
विज्ञापन
हालांकि, मामले को लेकर कोतवाल केसी भट्ट का कहना है कि इस तरह के एक मामले की सूचना मिली थी, लेकिन पीड़ितों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन