काशीपुरः सोई हुई लड़की को अगवा कर किया गैंगरेप
उत्तराखंड में काशीपुर में मकान की छत पर सो रही 16 वर्षीय लड़की को अगवा कर गांव के ही तीन युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। आईटीआई पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया है।
सोमवार को क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने आईटीआई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि द16 अप्रैल की रात काफी गर्मी पड़ने से उसकी 16 वर्षीय पुत्री अपनी पांच वर्षीय बहन के साथ मकान की छत पर सो रही थी। रात लगभग डेढ़ बजे गांव के ही राशिद, मुख्तर और शरीफ ने उसकी बड़ी बेटी को अगवा कर लिया।
छोटी बेटी ने जब घटना की सूचना परिजनों को दी तो उन्होंने खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
जान से मारने की धमकी देकर तीनों ने किया दुराचार
17 अप्रैल की देर शाम गांव के लोगों ने लड़की को तीनों युवकों के साथ लड़की को ग्राम दभौरा में तालाब के पास देखा। गांव के लोगों को आता देख अपहरणकर्ता लड़की को छोड़कर भाग गए।
घटना की पुलिस को सूचना दी गई। लड़की ने पुलिस को बताया कि तीनों 16 अप्रैल की रात उसका अपहरण कर उसे जसपुर खुर्द में एक घर में ले गए। वहां तीनों ने उसे बंधक बनाकर रखा। डरा धमकाकर और जान से मारने की धमकी देकर तीनों ने उसके साथ दुराचार किया। गैंगरेप की सूचना पर पुलिस में खलबली मच गई।
सीओ जीसी टम्टा के निर्देश पर आईटीआई थाना प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम के प्रमुख एसओ आईटीआई कमलेश भट्ट ने बताया कि टीम ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बाकी आरोपी भी जल्द पकड़े जाएंगे।