फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Forest guard sent to prison accused of the murder of three

फारेस्ट गार्ड हत्याकांड के तीन आरोपी भेजे गए जेल

Mon, 20 Jun 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Mon, 20 Jun 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Forest guard sent to prison accused of the murder of three
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

किलपुरा वन रेंज के कंपाट नंबर 26 में फारेस्ट गार्ड मनवर सिंह की हत्या में नामजद तीन आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त 12 बोर का तमंचा भी बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन


हत्याकांड का खुलासा करते हुए कोतवाल बीएल विश्वकर्मा ने बताया कि फारेस्ट गार्ड मैनेजर सिंह लकड़ी चोरी करने वालों को अक्सर रोका करता था जिससे उनके बीच विवाद बना रहता था।
विज्ञापन


जबकि मृतक मनवर सिंह और ठाकुर सिंह का किसी भी लकड़ी चोरी या शिकारी से किसी प्रकार का विवाद नहीं था। हत्यारोपियों ने मैनेजर के धोखे में मनवर को जान से मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि घटना वाले दिन फारेस्ट गार्ड मैनेजर सिंह, ठाकुर सिंह, मनवर सिंह जब मेढ़ाघाट की पुलिया के पास पहुंचे तो यहां से मनवर कुछ आगे बढ़ गया उसी दौरान उसे गोली मार दी। 

यह भी कहा कि गोली चलने की आवाज पर मैनेजर ने तीन नामजद आरोपी प्रकाश चंद उर्फ टार्जन, बलवंत चंद उर्फ बलवीर, किशन चंद उर्फ किस्सू वहां से भागते हुए देखा। कोतवाल ने बताया कि घटना के कुछ देर बाद जब मौके पर पुलिस पहुंची तो टार्जन नशे की हालत में वहां पहुंचा। 


फारेस्ट गार्ड मैनेजर सिंह ने कहा कि उस समय पब्लिक के डर से उसने टार्जन का नाम नहीं लिया। हत्या के बाद 17 जून को आरोपी टार्जन नेपाल भाग गया वहां से दो दिन बाद लौटा। कोतवाल ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त हथियार टार्जन के घर से बरामद कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed