फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Five cases of Kichha tahsil come in the catch of SIT

एसआईटी की पकड़ में आए किच्छा तहसील के पांच मामले

Thu, 15 Feb 2018 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर Updated Thu, 15 Feb 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
 Five cases of Kichha tahsil come in the catch of SIT
करोड़ों का घोटाला

एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले की जांच में जुटी एसआईटी ने जसपुर, काशीपुर, सितारगंज और गदरपुर तहसील की जांच निपटाने के बाद अब रुद्रपुर और किच्छा तहसील में किये गये घोटाले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


किच्छा तहसील में भी पांच ऐसे मामले एसआईटी की पकड़ में आए हैं। जिनमें कृषि दर से पारित अभिनिर्णय आदेशों को संशोधित कर अकृषक दर से पारित किया गया है। फिलहाल एसआईटी उक्त दोनों तहसीलों के दस्तावेजों का अध्ययन कर घोटाले में लिप्त काश्तकारों को नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


भूमि मुआवजा घोटाले में जांच की प्रक्रिया के तहत अब एसआईटी ने रुद्रपुर और किच्छा तहसील की जांच पर अपना ध्यान केंद्रित कर लिया है। अन्य तहसीलों की तरह ही उक्त दोनों तहसीलों में भी तत्कालीन अफसरों द्वारा भूमि अधिग्रहण के नाम पर करोड़ों के कमीशन का खेल किया गया है। अफसरों और बिचौलियों की मिली भगत से किसानों की भूमि का पिछली तारीख में 143 किया गया जिसके साक्ष्य जुटाने के लिए अब एसआईटी ने दोनों तहसीलों के दस्तावेजों को खंगालना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईटी की मानें तो रुद्रपुर तहसील में किसी भी तरह की गड़बड़ी अभी सामने नहीं आई है। लेकिन किच्छा तहसील के ग्राम किशनपुर, भंगा, पिपलिया और सिरौली खुर्द में पांच ऐसे मामले हैं जिनमें वर्ष 2014 -15 में तत्कालीन अफसरों द्वारा कृषि दर के अनुसार पारित अभिनिर्णय आदेशों को पुन: संशोधित कर अकृषक दर से पारित कर भारी अनियमितता की गई। 

उक्त सभी मामलों में फिलहाल यह माना जा रहा है कि जेल भेजे गये अधिकारियों द्वारा ही कूटरचना से इसे अंजाम दिया गया लेकिन इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि दस्तावेजों की पड़ताल के बाद कुछ और लोगों को भी एसआईटी अपनी जांच में शामिल कर सकती है। कुछ काश्तकारों को नोटिस भेजने की तैयारी भी एसआईटी द्वारा की जा रही है।

छह लोगों के खिलाफ अभियोजन आदेश लेने की तैयारी
भूमि मुआवजा घोटाले की जांच में जुटी एसआईटी द्वारा अब तक की जांच के बाद चार पीसीएस अफसरों सहित 18 लोगों को जेल भेजा गया है जिसमें से 12 लोगों के खिलाफ एसआईटी कोर्ट में आरोप पत्र भी दाखिल कर चुकी है। हाल ही में गिरफ्तार किए गए छह अन्य लोगों के खिलाफ भी एसआईटी अभियोजन आदेश लेने की तैयारी कर रही है। आदेश मिलते ही इनके खिलाफ भी एसआईटी द्वारा कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया जाएगा।


काश्तकारों के मामले में ढीली पड़ी एसआईटी
भूमि मुआवजा घोटाले की जांच में जुटी एसआईटी अब तक 18 लोगों को जेल भेज चुकी है लेकिन गिरफ्तारी की डर से फरार चल रहे करोड़ों का मुआवजा डकारने वाले आठ काश्तकारों के मामले में एसआईटी ढीली पड़ गई है। जबकि कोर्ट द्वारा फरार चल रहे काश्तकारों के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed