फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Firing on the boat rider, one missing, the other saved by jumping into the reservoir

नाव सवार ग्रामीणों पर फायरिंग, एक लापता, दूसरे ने जलाशय में कूदकर बचाई जान 

Sun, 05 May 2019 12:57 AM IST
yashwant yashwant अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: yashwant yashwant Updated Sun, 05 May 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Firing on the boat rider, one missing, the other saved by jumping into the reservoir
गूलरभोज पुलिस चौकी में प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
जलाशय में नाव पर सवार होकर मछली का शिकार करने गए दो युवकों पर अचानक हुई फायरिंग में एक युवक लापता हो गया, जबकि दूसरे ने नाव से कूदकर अपनी जान बचाई। लापता युवक की पत्नी ने एक वन रक्षक और दो अन्य ग्रामीणों पर फायरिंग का आरोप लगाया है। लापता युवक की तलाश में एसडीआरएफ की टीम को पानी में उतारा गया लेकिन देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिल सकी। इधर, रेंजर ने आरोपों को निराधार बताया है। 
विज्ञापन


ग्राम ककराला निवासी प्रेमो कौर ने चौकी पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसका पति रंजीत सिंह उर्फ मिठ्ठू और गुरमीत सिंह उर्फ जित्ता बौर जलाशय में मछली मारने नाव से गए थे। आरोप लगाया कि शनिवार तड़के तीन बजे एक वन कर्मी और गांव के दो युवकों ने दूसरी नाव से उनका पीछा किया और लगातार फायरिंग करने लगे। इसमें उसके पति रंजीत को गोली लग गई, जिससे वह नाव समेत जलाशय में डूब गया। 
विज्ञापन


दूसरे साथी गुरमीत सिंह ने तैरकर अपनी जान बचाई। सूचना पर थानाध्यक्ष गदरपुर ललित मोहन जोशी और चौकी प्रभारी मनोहर चंद ने गुरमीत को साथ लेकर मौका मुआयना किया। गुरमीत ने बताया कि देर रात को उनकी नाव में लकड़ी भी थी। उनके पीछे दूसरी नाव आ रही थी। उस नाव से लगातार दो हवाई फायर किए गए। तीसरा फायर नाव पर किया गया, जिसके बाद नाव डूबने लगी। चौथा फायर होने पर गोली रंजीत को लगी थी, यह बात खुद रंजीत ने उसे बताई थी। बकौल गुरमीत लगातार फायरिंग होने पर उसने पानी में कूदकर जान बचाई। वहीं, वन क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र मेहरा ने बताया कि वनरक्षक पर लगाया जा रहा आरोप बेबुनियाद है। आरोप लगाने वाले लगातार लकड़ी चोरी में लिप्त रहे हैं। पुलिस के अनुसार जब तक लापता रंजीत नहीं मिलता तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन



आए दिन वनकर्मियों से होती हैं भिड़ंत
गूलरभोज। जंगल से सटे ककराला गांव के ग्रामीणों में लगातार वन कर्मियों से आए दिन भिड़ंत होती रहती है। वन कर्मियों के अनुसार गांव के अधिकांश लोग लकड़ी तस्करी में लिप्त हैं। इस वजह से लकड़ी चोरी के दौरान उनका आमना सामना होता रहता है। इधर ग्रामीणों का कहना है कि वन कर्मी खुद तस्करी करवाते हैं। मामला खुलने पर आरोप ग्रामीणों पर मढ़ देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed