फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›     Files of NH land scam will remain in double lock

डबल लॉक में रहेंगी एनएच भूमि घोटाले की फाइलें

Thu, 23 Mar 2017 12:15 AM IST
भास्कर पोखरियाल/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
भास्कर पोखरियाल/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Thu, 23 Mar 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन

 एनएच-74 में हुए करोड़ों रुपए के घोटाले से संबंधित फाइलों को अब कोषागार में डबल लॉक में रखी जाएंगी। इस मामले से जुड़ी फाइलों के गायब होने के बाद अब रिकार्ड को खुर्द-बुर्द करने की आशंका है। इस मामले में कई पीसीएस अफसरों के फंसने के पुख्ता आसार बन रहे हैं। 

विज्ञापन


बुधवार को कुमाऊं कमिश्नर ने जिले के सभी उप जिला अधिकारियों से एनएच-74, एनएच-125 के चौड़ीकरण में शुरुआत से लेकर अब तक का पूरा ब्यौरा देने को कहा। इसमें जांच समिति को यह भी आशंका सताने लगी है कि जांच रिकॉर्ड को ही नष्ट न कर दिया जाए। 
विज्ञापन


एसएलओ ऑफिस में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं और आफिस में पुलिस फोर्स को भी तैनात कर दिया गया है। वर्तमान एसएलओ एनएस नबियाल का कहना है कि कहीं रिकॉर्ड को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे, इसलिए इसकी सुरक्षा की तैयारी कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब यह भी माना जा रहा है कि इस खेल में चार पीसीएस अफसर भी फंसेंगे। पूर्व में भी इस रिकार्ड से संबंधित फाइलें गायब हुईं थी और इसकी जांच आख्या शासन को भेजी जा चुकी है। हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करने वाले ग्राम बरा तहसील किच्छा निवासी रामनारायण गंगवार ने यूपी, उत्तराखंड के महानिदेशक जांच, अन्वेषण आयकर को भी लिखित शिकायत दी है।  



एनएच चौड़ीकरण में शुरुआती दौर से हुए करोड़ों रुपये के घोटाले के मामले में अभी सभी एसडीएम सहित कानूनगो, पटवारियों से और ब्यौरा मांगा है। इसमें अभी और घोटाले की परतें खुल रही हैं, जांच शासन को सौंप दी है, लेकिन रिकॉर्ड को किसी तरह का नुकसान न हो इसलिए डीएम को निर्देशित कर दिया है कि रिकॉर्ड को ट्रेजरी के डबल लॉक में रखा जाए। 
- डी. सेंथिल पांडियन, कमिश्नर कुमाऊं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed