{"_id":"5b714da73e677919635240ae76cc67e7","slug":"fell-victim-to-negligence-on-co-sitarganj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही में सीओ सितारगंज पर गिरी गाज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापरवाही में सीओ सितारगंज पर गिरी गाज
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Sat, 31 Jan 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज सर्किल क्षेत्र में बढ़ते अपराधों और उनके खुलासे में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने सीओ सितारगंज को एसएसपी कार्यालय से अटैच कर दिया है। सितारगंज सर्किल मेें लगातार आपराधिक वारदात बढ़ रहे हैं, जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही है, लेकिन पुलिस उनके खुलासे में नाकामयाब हो रही है।
विज्ञापन
आठ जनवरी को सितारगंज क्षेत्र के थाना पुलभट्टा में इकराम की हत्या कर दी गई थी। इस मामले का एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है। इसके अलावा बीते दिनों सितारगंज में ज्वैलर्स की हत्या कर दी गई। इसका भी पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। फलस्वरूप सितारगंज क्षेत्र में बढ़ रही वारदातों से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
जिसे देखते हुए एसएसपी नीलेश आनंद भरणे ने सीओ सितारगंज उत्तम सिंह नेगी को एसएसपी कार्यालय से अटैच कर दिया है। एसएसपी ने बताया कि सीओ अपने कार्यों में लगातार लापरवाही बरत रहे थे। जिसे देखते हुए यह कार्रवाई की गई। उन्होंने जिले भर के पुलिस अधिकारियों को चेतावनी दी है कि वे अपने कार्यों में सुधार लाएं। अन्यथा उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन