{"_id":"d76e67db081bc54265cc3fae0148c4c6","slug":"farmers-cut-the-bag-flown-50-thousand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" किसान का थैला काटकर उड़ाए 50 हजार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान का थैला काटकर उड़ाए 50 हजार
ब्यूूराे, अमर उजाला, किच्छा
Updated Thu, 13 Aug 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ओरिएंटल बैंक से एक किसान के थैले को काटकर उचक्कों ने 50 हजार रुपये की नगदी पार कर ली। पीड़ित किसान ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।
दरऊ निवासी अजहर उल्ला खान बुधवार को अपने पुत्र के साथ ओरिएंटल बैंक में 95 हजार रुपये नगदी जमा करने गया हुआ था। जब वह बैंक में फार्म भरने लगा तो उचक्कों ने उनका थैला काट दिया।
थैले से 50 हजार रुपये की की गड्डी गायब मिली। पैसे गायब देख उन्होंने शोर मचाया। आरोप है कि जब उन्होंने बैंक प्रबंधक आरसी लाल से पुलिस बुलाने को कहा तो वह पहले लिखित शिकायत देने की बात कहने लगे।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि घटना के समय बैंक गार्ड ड्यूटी पर नही था और बाद में आया तो अभद्रता करने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली, साथ ही बैंक की सीसीटीवी फुटेज निकलवाई तो घटना को अंजाम देता एक युवक और एक बालिका नजर आए। पुलिस फुटेज के आधार पर उचक्कों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन