फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Factory Supervisor unidentified vehicle crushed

फैक्ट्री सुपरवाइजर को अज्ञात वाहन ने कुचला

Mon, 24 Oct 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Mon, 24 Oct 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Factory Supervisor unidentified vehicle crushed
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

एक पेपर मिल में कार्यरत सुपरवाइजर का शव सड़क किनारे कुचला हुआ मिला। अंदेशा जताया जा रहा है कि सड़क पर अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया होगा। पुलिस ने शव को सड़क से उठाकर पोस्टमार्टम हाउस में भिजवा दिया। 

विज्ञापन


रविवार सुबह रामनगर मार्ग पर सोना फार्म के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने उसकी शिनाख्त निजाम  (45) पुत्र इलियास निवासी पीपली खेड़ा थाना खरगौंदा मेरठ के रुप में की। 
विज्ञापन


मृतक रामनगर रोड स्थित विश्वकर्मा मिल में सुपरवाइजर था। वह पांच दिन की छुट्टी पर घर गया था। आशंका जताई जा रही है कि मृतक शनिवार की तड़के ही वापस लौटा होगा। सड़क में चलते हुए किसी वाहन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई होगी। मृतक का एक पैर पूरी तरह से कुचला हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पांच पुत्र और तीन पुत्रियां है। तीनों पुत्रियों का विवाह हो चुका है। पुलिस ने शव को घटनास्थल से उठाकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया था, जहां काफी देर तक शव फर्श पर ही पड़ा रहा। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को फर्श से उठाकर अंदर रखा। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन और परिचित भी पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed