फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Electronics store in the meter shunt broking

इलेक्ट्रानिक्स दुकान में मीटर में शंट लगाने का धंधा

Sun, 10 May 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर Updated Sun, 10 May 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
Electronics store in the meter shunt broking

एक इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में विभागीय टीम ने करीब 40 इलेक्ट्रानिक्स और मैकेनिकल मीटर पकड़ लिए। दुकान स्वामी द्वारा विद्युत मीटरों की स्पीड कम (शंट) दोबारा सील किया जाता था। टीम ने मीटरों और सील करने वाले उपकरणों को कब्जे में ले लिया। साथ ही दुकान स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन

मोहल्ला विजयनगर नई बस्ती निवासी राजेंद्र सिंह कश्यप डाक्टर लाइन में दीपक इलेक्ट्रानिक्स के नाम से दुकान है। विभाग को दुकानदार द्वारा इलेक्ट्रानिक्स मीटर शंट करने का धंधा करने की सूचना मिल रही थी। इस पर शनिवार को एसडीओ जसपुर अंशुल मदान, एई (मापक) सुनील कुमार, अवर अभियंता मानपुर हरिशंकर सागर के नेतृत्व में टीम ने दुकान पर छापा मारा। इस दौरान टीम को डिब्बे में रखे करीब 20 इलेक्ट्रानिक्स व 20 मैकेनिकल मीटर मिले। साथ ही दुकान में मीटर सील करने के लिए प्रयोग में आने वाले तीन सील प्लायर भी बरामद हुए।
विज्ञापन

ईई मोहम्मद उस्मान के अनुसार दुकान में इलेक्ट्रानिक्स मीटर शंट कर उन्हें स्लो कर दोबारा सील करने का काम किया जाता है। टीम ने दुकान में मिले मीटरों व उपकरणों को जब्त कर लिया। दुकान स्वामी राजेंद्र के खिलाफ अवर अभियंता (मापक) पीडी तिवारी, अवर अभियंता पक्काकोट संदीप सिंह ने कोतवाली में सरकारी संपंति से छेड़छाड़, सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने सहित भारतीय विद्युत अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed