फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dropped Parts, Death on Workers' Head while working in Factory

फैक्ट्री में काम करते समय श्रमिक के सिर पर गिरा पार्ट्स, मौत

Thu, 21 Jun 2018 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,काश्ाीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,काश्ाीपुर Updated Thu, 21 Jun 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
Dropped Parts, Death on Workers' Head while working in Factory
नवीन - फोटो : अमर उजाला
चलती मशीन का कलपुर्जा टूटकर हेल्पर के सिर में लगने से गंभीर रूप से वह घायल हो गया। लहूलुहान अवस्था उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। कर्मचारी उसे एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।  
विज्ञापन

ग्राम दलमोटी रानीखेत निवासी नवीन सिंह (35) पुत्र हयात सिंह करीब चार साल से बाजपुर की एक फैक्ट्री में हेल्पर के पद पर कार्यरत था। वह फैक्ट्री की कॉलोनी में ही रहता था। उसकी रात्रि ड्यूटी चल रही थी। मंगलवार की रात वह मशीन पर काम कर रहा था। अचानक मशीन का पार्ट्स टूटकर उसके सिर पर पीछे लग गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फैक्ट्री में काम रहे कर्मचारियों ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। कर्मचारी उसे काशीपुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन अंतिम संस्कार के लिए उसे रानीखेत अपने घर ले गए। 
विज्ञापन



इकलौता पुत्र था नवीन
काशीपुर। मृतक के चाचा नंदन सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की मौत करीब 20 साल पहले हो गई थी। मृतक परिवार में इकलौता पुत्र था। वह विवाहित था। उसने अपने पीछे मां अंबा देवी, पत्नी मंजू, दो बच्चों को छोड़ा है। उन्होंने बताया कि परिवार चलाने के लिए गांव में उसकी पत्नी भी मजदूरी करती है। दोनों परिवार मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। इससे परिवार को बड़ा आघात पहुंचा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed