{"_id":"3ff499368cde4aa2acd5295ee46f2b2c","slug":"driving-the-car-owner-shot-to-center-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइविंग कार सेंटर के मालिक को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्राइविंग कार सेंटर के मालिक को गोली मारी
ब्यूरो, अमर उजाला, सितारगंज
Updated Fri, 08 May 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से अपने ड्राइविंग कार सेंटर आ रहे मालिक को लग्जरी कार सवार तीन लोगों ने गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। जिसे डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। युवक के सीने में बायीं ओर कंधे से नीचे के हिस्से में गनशॉट के नौ निशान हैं।
विज्ञापन
सरकड़ा गांव निवासी यशवीर सिंह (23) पुत्र राजेश चौधरी का महाराणा प्रताप चौक के पास चोरगलिया रोड पर डॉलफिन ड्राइविंग कार सेंटर है। बृहस्पतिवार की रात करीब 9 बजे यशवीर बाइक से अपने घर से सेंटर आ रहा था। रास्ते में गोरीखेड़ा गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास अमरिया की तरफ से आई लग्जरी कार सवार तीन लोगों ने उसे रोक लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार सवार लोगों ने यशवीर से गाली-गलौच की और फिर उस पर फायर झोंक दिया। जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। इस पर हमलावर कार सवार मौके से फरार हो गए। सरकड़ा गांव से आ रहे यशवीर के साथी अरविंद पुत्र रिशपाल व प्रदीप सिंह ने यशवीर को सड़क पर घायलावस्था में पड़ा देखा तो एक निजी वाहन से उसे कोतवाली लेकर आए।
विज्ञापन
सरकड़ा चौकी इंचार्ज दिनेश नाथ व एसआई देवेंद्र गौरव ने घायल को सीएचसी में दाखिल कराया। डाक्टर ओमकार सिंह ने उसका प्राथमिक इलाज कर उसे हल्द्वानी के डा. सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। डा. सिंह ने बताया कि सीने में बायीं ओर कंधे से नीचे नौ छेद हैं। वहीं, घायल यशवीर ने पुरानी रंजिश होने की बात कहते हुए शहर के महाराणा प्रताप चौक निवासी पिता-पुत्र समेत तीन लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। एसएसआई केपी टम्टा ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि युवक के सीने पर गनशॉट के निशानों की फारेंसिक साइंटिस्ट लैब (एफएसएल) जांच कराई जाएगी। खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो सका था।
विज्ञापन