फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Driving on illegal mining mafia baton

अवैध खनन पर फिर चला पुलिस का डंडा

Wed, 18 Feb 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) Updated Wed, 18 Feb 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
Driving on illegal mining mafia baton
 जिले भर में पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने दो जेसीबी और 25 वाहन (डंपर, ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली) सीज किए। छापेमारी के वक्त खनन माफिया वाहन छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

 जिले के सितारगंज, बाजपुर और काशीपुर थाना क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन हो रहा है। इसकी शिकायत पर पुलिस महकमे ने बीते दिनों एसएसपी नीलेश आनंद भरणे के नेतृत्व में छापामार कार्रवाई कर करीब 68 वाहन सीज किए थे। बुधवार को एक बार फिर एसएसपी नीलेश आनंद भरणे के निर्देश पर पुलिस ने जिले भर में एक साथ अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने थाना सितारगंज के उकरैली और साधूनगर खनन क्षेत्र में छापेमारी की। इससे वहां पर अवैध खनन कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस को देख वह वाहन छोड़ करके भाग निकले। इस पर पुलिस अवैध खनन में लिप्त 18 वाहन (ट्रक व डंपर) सीज किए। इसके अलावा थाना कुंडा क्षेत्र में पुलिस ने अवैध खनन कर रहे दो जेसीबी और एक डंपर सीज किया। चौकी सुल्तानपुर पट्टी में पुलिस ने दो ट्रैक्टर ट्राली, बाजपुर और आईटीआई में अवैध खनन में दो-दो डंपर सीज किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed