फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Driver dies between two trolleys

दो ट्रालों के बीच फंसकर चालक की मौत

Fri, 10 Nov 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर। Updated Fri, 10 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Driver dies between two trolleys
मृतक रोशन का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

दिनेशपुर में दो ट्रालों की चपेट में आकर ट्राला चालक की मौत हो गई। वह झांसी की एआरएस लॉजेस्टिक कंपनी में ट्राला चलाता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया।

विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, रांची झारखंड के रहने वाले रोशन उमराव (30) पुत्र कलिक उमराव झांसी की एआरएस लॉजेस्टिक कंपनी में ट्राला चलाने का काम करता था। बताया जा रहा है कि बुधवार रात रोशन पटना से कुछ माल ट्राले पर लादकर पंतनगर सिडकुल की किसी कंपनी में छोड़ने जा रहा था।
विज्ञापन


दिनेशपुर के जयनगर के पास रोशन का ट्राला खराब हो गया। काफी कोशिश के बाद भी जब ठीक नहीं हुआ तो रोशन ट्राले को ढलान पर खड़ाकर पास ही के वर्कशाप से मिस्त्री को बुलाने चला गया। वापस लौटा तो ट्राला ट्राला ढलान की तरफ बढ़ने लगा। ट्राले को रोकने के लिए रोशन ने केबिन में घुसने की कोशश की, लेकिन रोशन दरवाजे से अंदर दाखिल हो पाता, इससे पहले ही ट्राला कुछ ही दूरी पर खड़े दूसरे ट्राले से रगड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ट्रालों के बीच फंसकर रोशन बुरी तरह से कुचल गया। आसपास के लोग गंभीर रुप से घायल रोशन को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिडकुल चौकी पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed