{"_id":"58fcf4be4f1c1bae7e8b46a1","slug":"dowry-murder-case-on-in-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों पर दहेज हत्या का केस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुरालियों पर दहेज हत्या का केस
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
Updated Mon, 24 Apr 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र की आजाद नगर बस्ती में हुई विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। इसमें मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर गला दबाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
आजादनगर बस्ती में शुक्रवार सुबह राजकुमार की पत्नी विनीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। प्रथम दृष्ट्या मामला फांसी लगाकर मौत का माना जा रहा था। इस मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
इसमें ग्राम जिगनिया फरीदपुर बरेली निवासी धारा सिंह का कहना है कि दो साल पहले उसकी बहन विनीता का विवाह मोहल्ला आजादनगर निवासी राजकुमार पुत्र सीताराम से हुआ था। विवाह के बाद पति राजकुमार, ससुर सीताराम, सास, देवर, ननद आदि ससुराल वाले दहेज में मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये की मांग करने लगे।
विज्ञापन
दहेज न देने पर विनीता का उत्पीड़न शुरू कर दिया। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि ससुराल वाले आए दिन विनीता से मारपीट करते थे। आरोप है कि ससुरालियों ने पहले भी विनीता की गला दबाकर हत्या का प्रयास किया था। इसे लेकर पंचायत भी हुई थी। विनीता ने उन्हें फोन पर बताया था कि उसका पति राजकुमार दूसरी शादी करने की धमकी दे रहा है।
धारा का आरोप है 20 अप्रैल की रात विनीता ने फोन करके बताया कि उसके ससुराल वाले उससे मारपीट कर रहे हैं, उसे ले जाओ। प्रात: जब वह रुद्रपुर आने तैयारी कर रहे थे तो किसी ने फोन करके बताया कि विनीता की मौत हो चुकी है। ससुराली शव को गायब करने की नीयत से अपने साथ ले जा चुके थे।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 304बी, 201 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस पति, सास, ससुर को गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य की तलाश की जा रही है।