{"_id":"41f124c3083441da66e93ff1a93a9ea2","slug":"desire-looted-by-miscreants-in-up-from-bazpur-driver-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने यूपी में बाजपुर के चालक से लूटी डिजायर गाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने यूपी में बाजपुर के चालक से लूटी डिजायर गाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर।
Updated Fri, 11 Sep 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के सिरसमा दोराहा के पास बाजपुर व्यापारी के रिश्तेदार की शिफ्ट डिजायर गाड़ी लूट कर बदमाश फरार हो गये। बाजपुर निवासी चालक को मारपीट कर रास्ते में छोड़ा।
बृहस्पतिवार को सुबह फीड व्यापारी महेंद्र अग्रवाल के सितारगंज रिश्तेदार राजाराम सिंघल अपनी पत्नी के साथ डिजायर गाड़ी संख्या यूके 04/6276 मुरादाबाद रेलवे स्टेशन गए थे। चालक बाजपुर के गांव भटपुरी निवासी शिवकुमार गाड़ी लेकर वापस लौट रहा था कि यूपी के मुरादाबाद के पास सिरसमा दोराहा के पास हाइवे पर गाड़ी में सवार बदमाशों ने ओवर टेक कर गाड़ी को रोका और हथियारों के बल चालक को वापस मुंडापांडे के पास चालक को मारपीट कर सड़क पर उतार कर फरार हो गए। बताते हैं कि चालक शिवकुमार पिछले बारह सालों से व्यापारी के यंहा नौकरी कर रहा है। घटना तहरीर यूपी के थाना भोजपुर मुरादाबाद में दी गई है। लूट गई गाड़ी सितारगंज के पवन कुमार सिंघल के नाम बताई गई है। बदमाश चालक का मोबाइल भी लूट कर ले गए थे जो कि यूपी पुलिस को घटना स्थल से कुछ दूरी पर मिला है।
विज्ञापन