{"_id":"5ba68ab9867a557f714f7d17","slug":"death-of-teenager-in-khatima","type":"story","status":"publish","title_hn":"खटीमा में करंट से किशोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खटीमा में करंट से किशोर की मौत
ब्यूरो/ऊधमसिंह नगर/ अमर उजाला
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
मृतक सागर सक्सेना की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के शिव कालोनी में एक किशोर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर, मृतक के परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंपकर मकान मालिक पर बिजली लाइन में कथित जगह-जगह कट ठीक न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
शिव कॉलोनी निवासी नत्थू लाल ने कोतवाली को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसका पुत्र हरीश कुमार परिवार के साथ किराए के मकान में रहता है। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे उसका 14 वर्षीय पोता सागर सक्सेना छत पर किसी काम से गया था, इस बीच वह करंट की चपेट में आ गया। कुछ देर बाद जब उसकी मां कौशल्या छत पर गई तो वह गंभीर हालत में पड़ा था। तत्काल उसे अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक के ताऊ राकेश सक्सेना ने बताया कि कपड़े सिलाई का काम करने वाले हरीश कुमार के चार पुत्रों में विशाल के बाद दूसरे नंबर का सागर थारु राइंका में कक्षा नवीं का छात्र था। जबकि उससे छोटे आकाश व कौशल हैं। तहरीर में मकान मालिक पर आरोप लगाया है कि मकान में बिजली का तार कथित रूप से कई जगह कट होने से बिजली का करंट दौड़ रहा था। शिकायतों पर करंट ठीक कर लिया होता तो यह हादसा नहीं होता। इधर, एसआई जीएस बिष्ट ने पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन