{"_id":"5b2169004f1c1b214d8b631e","slug":"dead-body-got","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाले में मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
मृतक गुलाम का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर रोड स्थित एक पेपर मिल में ट्रक से रद्दी लेकर आए मुरादाबाद के एक किशोर का शव पेपर मिल से लगे नाले पर पड़ा मिला। परिजनों ने चालक एवं क्लीनर पर किशोर की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने चालक और क्लीनर को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
ग्राम गुरैर थाना मैनाठेर जिला मुरादाबाद निवासी जुल्फिकार हुसैन की ट्रांसपोर्ट कंपनी है। इसी गांव का चालक नाहिद और क्लीनर नाजिम जुल्फिकार का ट्रक चलाते हैं। चालक नाहिद एवं क्लीनर नाजिम रद्दी का ट्रक लेकर काशीपुर के लिए चले। इस दौरान जुल्फिकार का पुत्र गुलाम मोहम्मद (17) भी चालक और क्लीनर के साथ काशीपुर के लिए निकला। मंगलवार की देर रात करीब ढाई बजे वह बाजपुर रोड स्थित मल्टीवाल पल्प एंड बोर्ड पेपर मिल काशीपुर पहुंचे।
विज्ञापन
चालक नाहिद के कहने पर गुलाम ट्रक से उतरा और मिल गेट पर जानकारी लेने पहुंचा, लेकिन वापस ट्रक पर नहीं पहुंचा। चालक ने इस घटना की जानकारी जुल्फिकार को फोन पर दी। बुधवार सुबह गुलाम के परिजन पेपर मिल पहुंचे। जब परिजनों ने मिल कर्मचारियों से जानकारी ली तो किसी ने भी कुछ नहीं बताया। परिजनों ने हंगामा कर कर्मचारियों पर दबाव बनाया तब कर्मचारियों ने मिल परिसर से लगे नाले में उसकी खोज की।
विज्ञापन
नाले में डंडे से टटोलने पर गुलाम का शव पड़ा मिला। सूचना पर एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र एवं आईटीआई थाना एसओ कुलदीप सिंह अधिकारी ने मिल पहुंचकर किशोर के पिता और मिल कर्मचारियों से जानकारी ली। गुलाम के पिता ने ट्रक चालक और क्लीनर पर उसके बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने चालक और क्लीनर को हिरासत में ले लिया। परिजनों ने बताया कि गुलाम पांच भाई बहनों में दूसरे नंबर का था।
उसने हाल में ही कक्षा दस पास की है। वह अकसर चालक नाहिद और क्लीनर के साथ ट्रक में इधर-उधर काम से जाया करता था। इधर पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के मुताबिक गुलाम की मौत नाले में डूबने से हुई है। उसके पेट और हाथ में रगड़ लगी थी। आईटीआई थाना एसओ कुलदीप सिंह अधिकारी ने बताया कि किशोर की मौत डूबने से हुई है या उसकी हत्या हुई है, इन पहलुओं पर जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो सकेगी। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।