{"_id":"57752b934f1c1b454879b2de","slug":"dead-body-found-in-the-farm","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में ग्रामीण का शव मिलने से सनसनी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में ग्रामीण का शव मिलने से सनसनी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Thu, 30 Jun 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंटाई पर खेत लेकर सब्जियां उगाने का काम करने वाले व्यक्ति का खून से सना शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। आनन-फानन में एएसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का मुआयना किया। मृतक के बेटे ने दो लोगों पर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया तो पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बिठा लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हालांकि पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
ग्राम निझड़ा फार्म निवासी सूरज पाल (46) पुत्र रामदास बंटाई पर खेती करता था।
बुधवार सुबह सात बजे वह रोजाना की तरह खेतों की ओर निकला और शाम तक घर नहीं लौटा। जब परिजनों ने ग्रामीणों के साथ खोजबीन की तो देर रात घर से करीब पांच सौ मीटर दूर खेत में सूरज का शव मुंह के बल पड़ा था। सूचना मिलने पर एएसपी कमलेश उपाध्याय, प्रभारी एसओ ओमप्रकाश भी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
जब शव को सीधा किया गया तो मृतक का चेहरा खून से सना हुआ था। उसके नाक और कान से खून बह रहा था। घटनास्थल पर मृतक की चप्पलें और डंडा पड़ा था। शरीर पर किसी तरह के बाहरी चोटों के निशान नहीं पाए गए। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया। मृतक के चार बच्चे हैं, जिनमें से दो ही शादी हो चुकी है। मोर्चरी पहुंचे मृतक के बेटे रविंदर ने कहा कि उसके पिता की हत्या की गई है।
विज्ञापन
उसने दो लोगों पर हत्या करने का शक जताया। उधर एसओ ओमप्रकाश ने बताया कि पीएम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। परिजनों के शक के आधार पर दो लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
डेढ़ महीने पहले हुआ था जानलेवा हमला
मृतक के बेटे रविंदर ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति परिवार से रंजिश रखता है। बीते 19 मई को उसने अपने साथी के साथ मिलकर लोहे के सरिया से पिता पर जानलेवा हमला किया था। बीचबचाव में आई सास और गर्भवती बहू के साथ भी मारपीट की गई थी। एक आरोपी ने तो बुधवार को उसके रिश्तेदार से पिता का पता भी पूछा था। उसने आशंका जताई कि इन्हीं लोगों ने पिता की हत्या की है।