{"_id":"581cc7164f1c1bab31438533","slug":"ddki-fire-in-container-handling-high-tension-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन छूने से कंटेनर में धधकी आग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईटेंशन लाइन छूने से कंटेनर में धधकी आग
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Fri, 04 Nov 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
टाटा कंपनी से टाटा मैजिक वाहन लोड कर दिल्ली ले जा रहे कंटेनर में हाईटेंशन लाइन को छूने के बाद आग लग गई। आग लगते ही चालक ने वाहन से कूदकर जान बचाई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी ने धधक रही आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गढ़ीनेगी से एक कंटेनर कुंडा की ओर आ रहा था। ग्राम करनपुर के समीप सड़क के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन कंटेनर के केबिन से छू गई। इससे कंटेनर में करंट दौड़ने के साथ ही आग लग गई। इसी बीच चालक चरनजीत सिंह निवासी नानकमत्ता ने गाड़ी बंद कर केबिन से नीचे कूद गया। इसके बाद केबिन जलने लगा।
विज्ञापन
कंटेनर को जलता देख घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। कुंडा पुलिस ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। केबिन से कंटेनर तक पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। एसओ संजय पाठक ने बताया कि कंटेनर का परिचालक नरेंद्र ग्राम केसरी गणेशपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन
चरनजीत ने बताया कि वह बृहस्पतिवार रात टाटा कंपनी के पंतनगर प्लांट से दस टाटा मैजिक गाड़ियां कंटेनर में लादकर दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। परिचालक के कहने पर उसके परिचितों के घर ग्राम केसरी गणेशपुर कंटेनर लेकर चले गए थे। वह कंटेनर लेकर दिल्ली जा रहे थे कि करनपुर के पास हादसा हो गया। उन्होंने कहा कि समय रहते आग बुझने से पीछे लदे वाहनों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।