फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dabang took away the hotel owner

होटल स्वामी को उठा ले गए दबंग

Thu, 14 Dec 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जसपुर।
अमर उजाला ब्यूरो जसपुर। Updated Thu, 14 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
 Dabang took away the hotel owner
जसपुर पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : Amar Ujala

बर्थ डे पार्टी में खाने पीने के दौरान हुए विवाद में दबंगों ने होटल स्वामी का अपहरण कर लिया। पुलिस ने घेराबंदी करके होटल स्वामी को छुड़ाया और तीन अपहरणकर्ताओं को दबोच लिया। जबकि चार लोग भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने तीनों को जेल भेजकर कार को जब्त कर दिया। घायल होटल स्वामी को काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

विज्ञापन


बुधवार को होटल स्वामी के भाई मो. नत्था सिंह निवासी सतेंद्र सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे में कहा कि उसके भाई करन सिंह का चौधरी फास्ट फूड के नाम से होटल है। मंगलवार को अंकित पुत्र दलबीर निवासी भायपुर ने जन्मदिन की पार्टी रखी थी। पार्टी में अंकित के अन्य दोस्तों के अलावा नितिन उर्फ पाटू, कालू पुत्र राधेश्याम, बबलू पुत्र ईश्वरी सिंह, देवेंद्र उर्फ दाढी पुत्र टटीया, राहुल पुत्र नरेंद्र, लवकुश पुत्र राजपाल निवासी रतुपुरा एवं सतेंद्र पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी भायपुर भी पार्टी में शरीक हुए थे।
विज्ञापन


आरोप है कि खाने पीने के बाद उक्त लोगों ने दबंगई दिखाते हुए किसी बात को लेकर उसके भाई करन सिंह से गाली गलौच शुरू कर दी। दुकान में पड़ी कुर्सी एवं मेज तोड़ डाली। उन्होंने करन सिंह एवं नौकर राहुल को बुरी तरह पीटा। आरोप है कि बबलू पुत्र ईश्वरी सिंह ने जान से मारने की नियत से करन सिंह के सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार किया। धकियाते हुए उसे अपनी बोलेरो कार में अगुआ कर ठाकुरद्वारा की ओर ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने दबंगों की घेराबंदी कर आमियावाला बार्डर पर उन्हें घेर लिया। पुलिस को देखकर चार लोग कार लेकर भाग गए। जबकि राहुल, लवकेश एवं सत्येंद्र को पकड़ लिया। पुलिस ने घायल करन को काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। बुधवार को तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया। पुलिस ने उनकी कार सीज कर दी। कार किसी भाजपा नेता की बताई गई है। कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि तीन आरोपियों को जेल भेजा गया है। चार लोगों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed