फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cut the locks of the shop of the goods flown thousands

दुकान के ताले काटकर उड़ाए हजारों का माल

Mon, 31 Aug 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/गदरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/गदरपुर Updated Mon, 31 Aug 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

चोरों ने दुकान का ताला काटकर हजारों की नगदी समेत मोबाइल पार कर लिए। मामले की तहरीर पुलिस को सौंप दी गई है। पुलिस ने देर शाम चोरी के आरोपी दमनपुरी निवासी बलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।


ग्राम कुआंखेड़ा निवासी मंगतराम की सकैनिया कस्बे में बालाजी इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से दुकान है। शनिवार रात चोरों ने दुकान के ताले काटकर अंदर गल्ले में रखे करीब 18-20 हजार रुपये की नगदी एवं एक नोकिया मोबाइल पर हाथ साफ कर लिया। रविवार सुबह दुकान के ताले काटे जाने की जानकारी होने पर मंगतराम ने सकैनिया पुलिस चौकी को चोरी की घटना की सूचना दी। सूचना पर चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने मौका मुआयना कर आवश्यक जानकारी हासिल की। इधर चोरी होने की घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने चौकी पहुंचकर इंचार्ज संजीव कुमार का घेराव किया। साथ ही चेतावनी दी कि क्षेत्र में हो रही चोरियों का जल्द ही खुलासा न हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष देशराज, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बंशीराम कंबोज, कश्मीरचंद, मंगतराम कंबोज, सतनामचंद कंबोज, हरनाम चंद, हरवंशलाल, परमजीत सिंह, मिलखराज, श्यामचंद, दिलीप कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed