{"_id":"5807c2e54f1c1b592c704c39","slug":"cut-roofing-material-made-of-thousands-of-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान की छत काटकर हजारों का माल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान की छत काटकर हजारों का माल उड़ाया
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Thu, 20 Oct 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेन बाजार में चोरों ने जनरल स्टोर की दुकान की छत काटकर नगदी समेत हजारों के माल पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की तहरीर दुकान स्वामी ने पुलिस को दे दी है। इससे पहले बाजार और क्षेत्र में हुई दर्जनों चोरियों का पुलिस आज तक कोई खुलासा नहीं कर पाई है। व्यापारियों ने पुलिस को खुलासे के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन
सतीश पपनेजा की गूलरभोज मेन बाजार में सागर जनरल स्टोर की दुकान है। बुधवार सुबह जैसे ही दुकान खोली, दुकान की सीलिंग टूटी देखकर उसके होश उड़ गए। देखा कि उसकी दुकान की टीन की छत के नट खोलकर चोरों ने दुकान के गल्ले में रखी पांच हजार की नगदी, दो हजार के नोटों के हार, जीन्स, टी शर्ट, डीओ और मंहगी परफ्यूम आदि सामान गायब था। चोरी की सूचना पर बाजार के व्यापारी मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर चौकी पुलिस भी मौका मुआयना करने पहुंच गई। चोरी की वारदात को जिस प्रकार चोरों ने अंजाम दिया उससे यह लग रहा था कि चोरों को इस चोरी में लगभग एक घंटे का समय लगा होगा। लेकिन इतनी देर तक पुलिस को भनक तक नहीं लगी। इससे बाजार में पुलिस गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। यहां चौकी प्रभारी की गैरमौजूदगी में कांस्टेबल महेंद्र चौधरी का घेराव कर मामले के खुलासे की मांग की।
विज्ञापन
व्यापारियों ने कहा कि चोरी का दो दिन में खुलासा नहीं किया तो व्यापारी पुलिस चौकी के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे। यहां पर चिमन लाल, सतीश चुघ, विशाल ग्रोवर, संजीव भटेजा, सुखविंदर, नरेश बत्रा, तरुण दूबे, रिंकू हुड़िया, राम किशन, सुरेंद्र अनेजा, राज अनेजा, ईश्वरी डोगरा, आशू रघुवंशी आदि व्यापारी थे।